फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनित रॉय ने लगवाया कोरोना का पहला टीका, फैंस संग साझा की तस्वीर

Fri, 09 Apr 2021 12:54 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रोनित रॉय - फोटो : Insatagram- @ronitboseroy

पिछले साल फरवरी के महीने में देश में पहला कोरोना केस सामने आने के बाद महामारी का प्रकोप अब तक जारी है। देश कोरोना वायरस के भयानक दौर से गुजर रहा है। हालांकि, सरकार ने इसे नियंत्रित करने का भरसक प्रयास किया और अभी तक लगातार इसकी रोकथाम के उपाय किए जा रहे हैं। तेजी से फैलने वाले कोविड 19 वायरस को रोक पाने के लिए वैज्ञानिकों के अथक प्रयास के बाद वैक्सीन लॉन्च की गई। अब पूरे देश में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। दूसरे चरण के वैक्सीनेशन में फिल्मी सितारे भी टीका लगवा रहे हैं और अपनी फोटोज व वीडियो शेयर कर लोगों को प्रोत्साहित भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 6
रोनित रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

अब अभिनेता रोनित रॉय ने भी कोविड 19 का पहला टीका लगवाया है। उन्होंने गुरुवार को ये वैक्सीन लगवाई। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर फैंस संग साझी की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखा है। अभिनेता ने लिखा 'वैक्सीनेशन डन।’

विज्ञापन

3 of 6
रोनित रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान रोनित रॉय स्टाइलिश लुक में नजर आए। उन्होंने काली टी शर्ट के साथ मैचिंग ब्लैक मास्क लगा रखा था और कैमरा देखकर मुस्कुरा रहे थे। उनकी बांह का टैटू भी देखते ही बन रहा था। इसी बाजू में उन्हें लगवाते हुए देखा जा सकता है।

4 of 6
हेमा मालिनी - फोटो : फोटो : सौजन्य हेमा मालिनी

बता दें कि रोनित से पहले भी कई बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री के लोग टीका लगवा चुके हैं। कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, शर्मिला टैगोर, सलमान खान, सैफ अली खान, रोहित शेट्टी, अनुपम खेर, राकेश रोशन, संजय दत्त, तारक मेहता के दिलीप जोशी और अंबिका जैसे स्टार्स हैं। जल्द ही ये लोग वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवाते नजर आएंगे।

विज्ञापन

5 of 6
Nagma

हालांकि, वैक्सीन लेने बाद भी एक अभिनेत्री कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। अभिनेत्री और राजनेता नगमा ने कुछ दिन पहले ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी। फिर वे वायरस से संक्रमित पाई गईं। नगमा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा, 'कुछ दिनों पहले मैंने वैक्सीन की पहली डोज ली थी। कल मैंने कोविड 19 टेस्ट कराया। मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है इसलिए मैंने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है। कृपया सभी ध्यान रखें और आवश्यक सावधानी बरतें। यहां तक कि वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद भी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सेलेब्स को हुआ कोरोना - फोटो : Social media
इससे जाहिर है कि सरकार और वैज्ञानिकों के अथक प्रयास को सफल बनाने के लिए कोरोना के खिलाफ सावधानी जरूरी है। इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री के वो सितारे जिन्होंने वैक्सीन नहीं ली थी वो भी संक्रमित पाए गए हैं। इनमें अक्षय कुमार और कुछ को छोड़कर ज्यादातर संख्या युवाओं की है। इस लिस्ट में कैटरीना कैफ, कार्तिक आर्यन, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि, कई लोग अब वायरस की चपेट से उभर आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें