फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Romantic Proposals: असल जिंदगी में भी बेहद रोमांटिक हैं ये सितारे, पार्टनर को फिल्मी अंदाज में किया था प्रपोज

Thu, 14 Jul 2022 01:15 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
करीना-सैफ, शाहरुख-गौरी और रणबीर-आलिया - फोटो : social media
प्यार दुनिया की सबसे खूबसूरत चीजों में से एक है। लड़की हो या लड़का आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसे उसका पार्टनर प्यार करे और जिंदगी भर के लिए उसका साथ निभाए। इतना ही नहीं जब प्यार में प्रपोज करने की बात आती है तो प्यार का इजहार-ए-मोहब्बत भी सबसे स्पेशल होना चाहिए। ऐसा किताबों से लेकर हमारी फिल्मों में भी दिखाया जाता है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के हीरो हीरोइन अपने प्यार का इजहार बड़े ही रोमांटिक अंदाज में करते हैं। उन्हीं को देख आज के युवा अपने प्यार का इजहार करने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा देते हैं। इन फिल्मों ने रोमांस का स्टैंडर्ड इतना बढ़ा दिया है कि रील के साथ-साथ रियल लाइफ में भी आम लोग और स्टार्स अपने प्यार का इजहार बहुत ही बेहतरीन ढंग से करते हैं। इतना ही नहीं अपने प्यार को प्रपोज करने के लिए ये सितारे दुनियाभर की ऐसी-ऐसी जगह ढूंढते हैं, जो बेहद ही खूबसूरत और रोमांटिक होती हैं। बॉलीवुड स्टार्स को रील लाइफ में प्रपोज करते हुए पार्टनर को अपने कई बार देखा होगा, लेकिन रियल लाइफ में इन एक्टर्स ने अपने प्यार को कहां प्रपोज किया था, चलिए जानते हैं। इन जगहों पर आप भी अपना प्रपोजल प्लान कर सकते हैं।  
विज्ञापन

2 of 6
आलिया - रणबीर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस वक्त बॉलीवुड के पावर कपल्स में शुमार हैं। दोनों ने दो महीने पहले यानी 14 अप्रैल को अपने परिवारों की मौजूदगी में शादी की थी। शादी के बाद अभी हाल ही में आलिया ने प्रेग्नेंसी का एलान किया था, जिसके बाद 'कॉफी विद करण' के एपिसोड में नजर आईं आलिया ने खुलासा किया था कि रणबीर ने उन्हें 'केन्या' के 'मसाई मारा' के जंगलों में बड़े ही रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। यह जगह बहुत खूबसूरत जगह है।
विज्ञापन

3 of 6
सैफ अली खान और करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान- करीना कपूर
सैफ और करीना की लव स्टोरी से लेकर प्रपोजल तक किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। सैफ और करीना एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं, जिसे देख आज के कपल्स खूब इंस्पायर होते हैं। सैफ और करीना फिल्म 'टशन' की शूटिंग के दौरान करीब आए थे। सैफ ने करीना को प्रपोज करने के लिए बहुत पापड़ बेले थे। पहली बार सैफ ने करीना को पेरिस के एक बार में शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन करीना ने साफ मना कर दिया था। दूसरी बार भी करीना ने सैफ के प्रपोजल को ठुकरा दिया था, लेकिन तीसरी बार जब सैफ ने जब सबके सामने नोट्रे डैम चर्च में करीना को प्रपोज किया तो वह मना नहीं कर पाई थीं। यानी पेरिस का नोट्रे डैम चर्च भी अपने प्यार का इजहार करने के लिए एक अच्छी जगह साबित हो सकता है।

4 of 6
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड गायक निक जोनस हॉट कपल्स में से एक हैं। प्रियंका ने निक को तीसरी डेट में अपना हमसफर स्वीकार कर लिया था। तीसरे डेट पर प्रियंका को निक ने 'ग्रीस' में एक वेकेशन पर बुलाया था। इसी वेकेशन के दौरान निक ने पीसी को प्रपोज किया था, जिसके लिए उन्होंने  एक हफ्ते पहले ही रिंग खरीद ली थी।
विज्ञापन

5 of 6
सोनम कपूर-आनंद आहूजा - फोटो : instagram
सोनम कपूर-आनंद अहूजा
बॉलीवुड के सुपरस्टार अनिल कपूर की बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर साल 2017 से आनंद अहूजा को डेट कर रही थीं। लंबे समय तक डेट करने के बाद आनंद ने न्यूयॉर्क की एक स्ट्रीट पर घुटनों के बल बैठकर सोनम को शादी के लिए पूछा था। सोनम आनंद द्वारा किए गए एफर्ट्स देख मना नहीं कर पाई थीं। अब ये दोनों खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं और जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shahrukh Khan Gauri Khan - फोटो : amar ujala
शाहरुख खान-गौरी खान
बॉलीवुड में रोमांस के बादशाह के नाम से मशहूर शाहरुख खान रील लाइफ के साथ-साथ रियल लाइफ में भी रोमांस के किंग माने जाते हैं। शाहरुख ने गौरी को काफी लंबे समय तक डेट किया था। शाहरुख ने गौरी को प्रपोज करने के लिए दिल्ली से मुंबई का सफर तय किया और उन्हें घुटनो के बल बैठकर जुहू बीच पर शादी के लिए पूछा था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें