सर्कस का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
- फोटो : insta
रोहित शेट्टी ने 'सर्कस' का जो मोशन पोस्टर रिलीज किया है, उसमें रणवीर सिंह से लेकर जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा, मुरली शर्मा, दिग्गज अभिनेत्री सुलभा आर्या समेत फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मजेदार अंदाज में नजर आ रही है। इस पोस्ट को रिलीज करते हुए रोहित शेट्टी ने यह भी बता दिया है कि एक हफ्ते बाद 'सर्कस' का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया जाएगा। फिलहाल आप भी मिलिए रोहित शेट्टी की सर्कस फैमिली से।