साल बीतने को है और हिंदी सिनेमा को अब भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देने वाली एक और फिल्म का इंतजार अब भी बाकी है। रिलीज से पहले सितारों के साथ देश भर में शहर शहर घूमने की परिपाटी पर निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म ‘सर्कस’ से विराम लगाया है। वह फिल्म के कलाकारों के साथ टेलीविजन शोज पर खूब जा रहे हैं। और, एक दो कार्यक्रमों में भी हिस्सा ले रहे हैं लेकिन फिल्म ‘सर्कस’ साल की पहली फिल्म होने जा रही है जिसके सितारों ने फिल्म की रिलीज से पहले मीडिया से बात नहीं की। हां, इन सबको परिवार के साथ गुरुवार को मुंबई में रिलीज से एक दिन पहले फिल्म देखने का न्यौता जरूर मिला है। इस बीच रोहित ने एक कार्यक्रम में सुपरस्टार गोविंदा को लेकर भी अपने मन की बात कही है।