रोहित शेट्टी की फिल्म ' गोलमाल अगेन ' से लोगों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। पांचवें दिन के कलेक्शन को देखें तो फिल्म ने मंगलवार को 13.25 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं फिल्म के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 156 करोड़ की कमाई की है। कलेक्शन को देखकर तो यही लग रहा है कि फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
पढ़ें- 'गोलमाल अगेन' 4 दिन में 100 करोड़ के पार, जानिए क्या रहा वीकेंड कलेक्शन
विज्ञापन
2 of 3
Golmaal Again song Maine Tujhko Dekha
बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पांचवें दिन 13.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने पहले दिन यानी ओपनिंग डे शुक्रवार को 30.14 करोड़ रुपए की कमाई की थी और दूसरे दिन 28.37 करोड़ की कमाई हुई। रविवार को भी फिल्म ने 29.09 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म के वीकेंड कलेक्शन की बात करें तो भी इसकी कुल कमाई जब हैरी मेट सेजल, रईस, काबिल, टॉयलेट एक प्रेम कथा समेत कई फिल्मों से ज्यादा रही।
पहले वीकेंड की कमाई से ही ये फिल्म साल की तीसरी सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर बन गई है। गोलमाल अगेन' में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयष तलपडे, कुणाल खेमू, प्रकाश राज और नील नितिन मुकेश मुख्य भूमिका में हैं।