फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर रिलीज होगी 'सिंघम', पहला पोस्टर आउट, 2019 में होगा अजय देवगन का 'टोटल धमाल'

Tue, 03 Apr 2018 10:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ajay devgn
अजय देवगन की फिल्म 'रेड' बॉक्सऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। इस बीच अजय देवगन के फैंस के लिए खुशखबरी है। जल्द ही सिंघम रिलीज होने वाली है।
 
विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन
अब आप सोच रहे होंगे कि हम सिंघम के सीक्वल की बात कर रहे हैं तो आप गलत सोच रहे हैं। बल्कि खबर है कि अजय देवगन की सुपरहिट एक्शन फिल्म सिंघम अब पंजाबी में भी बन रही है। अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है।
विज्ञापन

3 of 5
Ajay Devgn
पोस्टर शेयर करते हुए अजय देवगन ने बताया कि इस फिल्म में मुख्य किरदार परमीश वर्मा निभाएंगे। यह पंजाबी रीमेक 2019 में रिलीज की जाएगी। साल 2011 में आई अजय देवगन स्टारर सिंघम फिल्म को बेहद पसंद किया गया था।

 

4 of 5
Ajay
रोहित शेट्टी ने कहानी को आगे बढ़ाते हुए सिंघम रिटर्न्स भी बना दी। सिंघम की सफलता को देखते हुए निर्माताओं को उम्मीद है कि पंजाबी में भी यह फिल्म साउथ और हिंदी फिल्म की तरह ही धमाका करेगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन की फिल्म रेड का सीन
अजय की हालिया रिलीज फिल्म 'रेड' सच्ची घटना पर आधारित है जिसमें वह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अफसर के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनके अपोजिट इलियाना डिक्रूज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें