फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शेट्टी की 'सिंबा' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 250 करोड़, इतने लाख रुपए मुंबई पुलिस को कर दिए दान

Wed, 30 Jan 2019 12:40 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rohit shetty
रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' इस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है । फिल्म में रोहित ने रणवीर सिंह और सारा अली खान को कास्ट किया था । रोहित शेट्टी इससे पहले भी कई कॉप फिल्में बनाकर बॉक्स ऑफिस के सरताज बन चुके हैं । 'सिंबा' ने रिलीज के कुछ दिनों बाद ही 100 करोड़ कमा लिए थे । 
विज्ञापन

2 of 6
rohit shetty
अब इस फिल्म की कमाई 250 करोड़ रुपए के करीब पहुंच चुकी है । हाल ही में रोहित शेट्टी मुंबई पुलिस के कार्यक्रम 'उमंग 2019' में सिंबा की पूरी कास्ट के साथ पहुंचे थे । रणवीर सिंह और सारा अली खान ने इस कार्यक्रम में परफॉर्म भी किया था । 
विज्ञापन

3 of 6
rohit shetty - फोटो : instagram
रोहित शेट्टी की ये आठवीं ब्लॉकबस्टर फिल्म है । इस फिल्म से हुई बंपर कमाई का कुछ हिस्सा रोहित ने मुंबई पुलिस को दान कर दिया । इस प्रोग्राम के दौरान रोहित ने 51 लाख रुपए मुंबई पुलिस को दिए । 

4 of 6
Rohit Shetty
रोहित शेट्टी की चेक देते हुए तस्वीर सामने आई है । तस्वीर में रोहित शेट्टी के अलावा अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह चेक देते नजर आ रहे हैं । रोहित की पहली कॉप फिल्म 'सिंघम' थी । इसमें उन्होंने अजय देवगन को कास्ट किया था । 
विज्ञापन

5 of 6
rohit shetty
इसके बाद 'सिंघम 2' बनाई । अब रणवीर सिंह के साथ 'सिंबा' बनाकर हिट हुए । इसके अलावा रोहित एक और प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहे हैं । इस फिल्म का नाम होगा 'सूर्यवंशी' । रोहित ने फिल्म में अक्षय कुमार को कास्ट करने की घोषणा कर दी है । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rohit Shetty
फिल्म में हीरोइन अभी फाइनल नहीं हो पाई है । ये भी एक कॉप ड्रामा होगी । अपनी इस फिल्म की घोषणा रोहित बड़े ही दिलचस्प तरीके से की । 'सिंबा' के आखिर में अक्षय कुमार कैमियो करते नजर आए । यहां अक्षय खुद को इंट्रोड्यूस करते हुए कहते हैं 'मैं वीर सूर्यवंशी । टेररिज्म स्क्वॉयड का चीफ' ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें