फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों ‘पद्मावत’ के लिए रोहित शेट्टी को कहना पड़ा, 'भगवान के लिए सांस लेने दीजिए'

Tue, 30 Jan 2018 11:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
padmaavat
लंबे विवाद के बाद आखिरकार फिल्म 'पद्मावत' को 25 जनवरी को पर्दे पर रिलीज कर दिया गया। पर्दे पर रिलीज होते ही इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। हालांकि बीच-बीच में इस फिल्म को लेकर कोई न कोई विवादित बयान भी सामने आता रहता है। जिसे देखकर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने दीपिका पदुकोण स्टारर फिल्म 'पद्मावत' को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा, 'भगवान के लिए फिल्म ‘पद्मावत’ को सांस लेने दीजिए'।
 
विज्ञापन

2 of 4
बता दें, संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ को देखने के बाद अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने फिल्म में जौहर जैसे रिवाजों की निंदा करते हुए भंसाली को एक खुला पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने कहा, 'फिल्म देखकर उन्हें लगा कि महिलाएं मात्र योनि तक ही सीमित हैं'।

 
विज्ञापन

3 of 4
जिसके बाद एक समारोह में शामिल  रोहित ने कहा, 'मैं हर किसी से प्रार्थना करता हूं कि बहुत सारी समस्याओं और संघर्षो के बाद ‘पद्मावत’ रिलीज हुई है, कृपया इसे शांति से चलने दीजिए।' यह हमारी फिल्म है इसलिए अगर मैं कुछ कहता हूं या कोई और कहता है तो इससे फिल्म के लिए और अधिक परेशानी पैदा होगी।

 
विज्ञापन

4 of 4
उन्होंने कहा, “फिल्म रिलीज हो गई है और दर्शकों को इसे देखने दीजिए। फिल्म से जुड़े सभी सदस्यों विशेष रूप से संजय लीला (भंसाली), दीपिका पदुकोण, रणवीर सिंह को बहुत परेशानियां झेलनी पड़ीं, लेकिन अब फिल्म बहुत बढ़िया व्यवसाय कर रही है। कृपया उनकी फिल्म को शांति से चलने दीजिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें