रोहित शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
महबूब स्टूडियो का शेड्यूल पूरा करने के बाद रोहित हैदराबाद की रामोजी राव फिल्म सिटी के एक स्टूडियो में भी फिल्म की शूटिंग करेंगे और अंतिम शेड्यूल पूरा होगा उनकी पसंदीदा जगह गोवा में जाकर। रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' विलियम शेक्सपियर के लिखे नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' से प्रेरित होगी। इस नाटक पर गुलजार भी एक फिल्म बना चुके हैं जिसका शीर्षक रहा 'अंगूर'। हालांकि, रोहित इस कहानी को सीधे तरीके से नहीं, बल्कि अपने ही अंदाज में पेश करेंगे। वह इसमें आज के समय की कॉमेडी का तड़का लगाएंगे जिससे उनके दर्शक पहले से ही वाकिफ हैं।