रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज से पहले रणवीर सिंह की कुल 15 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इनमें से जो फिल्म कामयाब रही हैं, उनमें से पहले दिन सबसे कम ओपनिंग फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की 12.80 करोड़ रुपये रही है। सूत्र बताते हैं कि फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बनाने वालों का पहला लक्ष्य किसी भी प्रकार से इस फिल्म की ओपनिंग का आंकड़ा इससे ज्यादा रखने का है। इसके लिए फिल्म की मार्केटिंग टीम को हर संभव कोशिशें करने को कहा गया है। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कारोबार 184.20 करोड़ रुपये रहा था।