पद्मावत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लेकिन, रणवीर सिंह की अब तक की सबसे कामयाब फिल्म ‘पद्मावत’ की पहले दिन की ओपनिंग भी 24 करोड़ रुपये ही रही है। रणवीर की अब तक रिलीज 15 फिल्मों में से छह फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कामयाबी पाई है। चार फिल्मों ने औसत कारोबार किया और बाकी पांच फिल्में फ्लॉप रहीं। रणवीर सिंह की फिल्म ‘पद्मावत’ जहां उनकी अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म रही है, वहीं सिर्फ 95 लाख रुपये की ओपनिंग वाली उनकी फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ को औसत कामयाबी पाने वाली फिल्म माना जाता है क्योंकि तब फिल्म की लागत बहुत कम थी।