फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rocketry The Nambi Effect: कभी चॉकलेटी ब्वॉय बने तो कभी बॉक्सिंग कोच, किरदारों के प्रयोग में कलाकार हैं माधवन

Thu, 30 Jun 2022 03:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आर.माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता आर. माधवन एक सफल एक्टर, राइटर, प्रोड्यूसर हैं। फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' के जरिए अब वह निर्देशन में भी हाथ आजमा रहे हैं। माधवन की यह फिल्म कल यानी 01 जुलाई को रिलीज के लिए तैयार है। बता दें कि यह फिल्म इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन की बायोपिक है। माधवन इसमें नंबी नारायणन की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के निर्देशन से लेकर अपने किरदार को बखूबी निभाने तक, माधवन ने जीतोड़ मेहनत की है। इसके लिए लगातार 18 घंटों तक उनका मेकओवर किया जाता था। वैसे, यह पहला मौका नहीं है, जब माधवन ने अपने किरदार के लिए इस कदर मेहनत की है। अपने हर रोल के लिए वह इसी शिद्दत से जुटे नजर आते हैं। फिल्मों से लेकर ओटीटी तक माधवन ने पर्दे पर ऐसी तमाम भूमिकाएं अदा की हैं, जो सीधे दर्शकों के दिल में उतर गईं। आइए जानते हैं माधवन के ऐसे ही दस दमदार किरदार...
विज्ञापन

2 of 11
रहना है तेरे दिल में - फोटो : अमर उजाला मुंबई
'रहना है तेरे दिल में' (2001)
यह फिल्म आर. माधवन की पहली बॉलीवुड फिल्म थी। इसमें माधवन दीया मिर्जा के साथ नजर आए। इसके अलावा इस फिल्म में सैफ अली खान भी मुख्य किरदार में नजर आए। यह फिल्म तमिल फिल्म 'मिन्नले' की रीमेक है। इसके गाने काफी सुपरहिट रहे। फिल्म ने रिलीज के वक्त तो खासा बिजनेस नहीं किया, लेकिन टेलीविजन पर रिलीज होने के बाद इसे रोमांटिक सिनेमा में कल्ट फिल्म का दर्जा हासिल हुआ। इस फिल्म में माधवन ने माधव शास्त्री का किरदार निभाया है।
विज्ञापन

3 of 11
आर.माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
युवा एजहुथु (2004)
आर. माधवन जब अपनी चॉकलेट बॉय की छवि के साथ दर्शकों के बीच चहेते बने हुए थे, तभी उन्होंने बिल्कुल अलग भूमिका निभाने का जोखिम लिया। उन्होंने इस फिल्म में एक एब्यूजिव हसबैंड का रोल अदा किया। उन्होंने इस तरह का किरदार निभाया कि कोई भी उससे नफरत कर बैठे।

4 of 11
आर.माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
'गुरु' (2007)
सिनेमा के सबसे बड़े निर्देशकों में से एक मणिरत्नम के निर्देशन में वर्ष 2007 में बनी फिल्म 'गुरु' में आर माधवन ने श्याम सक्सेना का किरदार निभाया। अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या रॉय, और मिथुन चक्रवर्ती जैसे सितारों से सजी इस फिल्म में माधवन का किरदार काफी अहम था और माधवन ने उस किरदार को उतनी ही शिद्दत से निभाया। इस फिल्म को 2007 के कान फिल्म फेस्टिवल में भी जगह मिली। माधवन इस फिल्म में विद्या बालन के साथ रोमांस करते नजर आए थे।
विज्ञापन

5 of 11
आर.माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
'3 इडियट्स' (2009)
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'थ्री इडियट्स' दर्शकों के बीच आज भी उसी चाव से देखी जाती है। आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर और बोमन ईरानी जैसे नामचीन अदाकारों से सजी इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इतना ही नहीं, इस फिल्म ने एशियाई बाजार में भी तगड़ी कमाई की। वैसे तो इस फिल्म के सभी किरदारों का अभिनय एक से बढ़कर एक था, लेकिन इतने कलाकरो के बीच फरहान कुरैशी के किरदार में आर. माधवन ने अपनी अलग पहचान बनाई। माधवन को बेहतरीन अदाकारी के लिए फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल के लिए नामित भी किया गया। 
विज्ञापन

6 of 11
आर.माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
'13बी'  (2009)
इस फिल्म में माधवन ने मनोहर का रोल किया। तमिल निर्देशक विक्रम कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म '13 बी' एक साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है। इसमें माधवन ने  मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति मनोहर की भूमिका निभाई और अपने उम्दा अभिनय से मनोहर के किरदार में जान डाल दी। 
विज्ञापन

7 of 11
तनु वेड्स मनु - फोटो : सोशल मीडिया
'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स'/'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' 
वर्ष 2011 में आई 'तनु वेड्स मनु' और 2015 में आए इसके सीक्वल 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में आर. माधवन ने मनोज शर्मा मनु का किरदार निभाकर दर्शकों पर अपनी अलग छाप छोड़ी। जहां पहली फिल्म में वह बहुत ही साधारण किस्म के इंसान बने, वहीं इसके सीक्वल में पत्नी को मजा चखाने के लिए उन्होंने एक अलग रूप धरा। कंगना रनौत, आर माधवन के अलावा जिम्मी शेरगिल, स्वरा भास्कर और दीपक डोबरियाल जैसे कलाकार भी इस फिल्म में नजर आए। 

8 of 11
आर.माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
'साला खडूस'  (2016)
तमिल फिल्मों की निर्देशक सुधा कोंगरा के निर्देशन में बनी हिंदी फिल्म 'साला खडूस' में माधवन ने एक बॉक्सिंग कोच अली तोमर की भूमिका निभाई। राजकुमार हिरानी के प्रोडक्शन में बनी यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रंग जमाने में सफल रही। साला खडूस को फिल्म समीक्षकों से खूब तारीफ मिली और माधवन के किरदार की भी जमकर तारीफ हुई। 

9 of 11
आर.माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
'विक्रम वेधा' (2017)
पुष्कर गायत्री की जोड़ी के निर्देशन में बनी तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'विक्रम वेधा' दक्षिण भारतीय सिनेमा में एक बड़ी हिट फिल्म रही। इसमें एक पुलिसवाले विक्रम के किरदार में आर. माधवन ने उम्दा अभिनय किया। फिल्म में माधवन के अलावा विजय सेतुपति, श्रद्धा श्रीनाथ और वरलक्ष्मी सरदकुमार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'विक्रम वेधा' को 65वे दक्षिण फिल्मफेयर समारोह में 4 पुरस्कारों से सम्मानित किया और माधवन को बेस्ट क्रिटिक्स अवार्ड से नवाजा गया। फिल्म जब हिंदी में डब करके रिलीज की गई तो भी सुपरहिट रही। बता दें कि अब इसका हिंदी रीमेक भी बन रहा है, जिसमें ऋतिक रोशन नजर आएंगे।

10 of 11
आर.माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
वेब सीरीज 'ब्रीद' 
आर. माधवन ने वर्ष 2018 में अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'ब्रीद' से ओटीटी की दुनिया में डेब्यू किया था। मंयक शर्मा द्वारा निर्देशित 'ब्रीद' एक साइकोलॉजिकल ड्रामा है, जिसमे एक आम आदमी असाधारण परिस्थितियों में फंस जाता है। माधवन इसमें डैनी मैस्करेनहस नाम के किरदार में नजर आए। इस वेब सीरीज में आर. माधवन के अलावा अमित साध, सपना पब्बी और अथर्व विश्वकर्मा प्रमुख भूमिकाओं में रहे।
विज्ञापन

11 of 11
आर.माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
'डिकपल्ड'
आर. माधवन की वेब सीरीज 'डिकपल्ड' काफी हिट रही। इस वेब सीरीज को मनु जोसेफ ने बनाया था और हार्दिक मेहता ने निर्देशित किया था। माधवन इसमें सुरवीन चावला के साथ नजर आए थे। इस फिल्म में माधवन आर्य के किरदार में नजर आए तो वहीं सुरवीन उनकी पत्नी श्रुति के किरदार में। यह हर उस शादीशुदा जोड़े की कहानी है, जिनकी जिंदगी के एक मोड़ पर प्यार जैसी चीज खत्म होती महसूस होती है। यही वजह है कि यह भारत में दूसरा सर्वाधिक देखा जाने वाला शो बना। रिलीज के तीसरे दिन ही उनकी यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर टॉप इंडियन वेब सीरीज की लिस्ट में शामिल हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें