बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रॉकेट्रीः द नांबी इफेक्ट' का मोशन पोस्टर जारी हो गया है। अभिनेता आर. माधवन ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर इसे साझा किया है। कैप्शन की बजाय उन्होंने हैशटैग के साथ लिखा है, 'रॉकेट्री फिल्म मोशन पोस्ट 1'। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन आर. माधवन कर रहे हैं। साथ ही वह फिल्म में वैज्ञानिक नंबी नारायणन का किरदार भी अदा कर रहे हैं। यह फिल्म भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म एक जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म के लिए आर. माधवन ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है।