thor love and thunder, khuda haafiz 2, titu ambani
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शुक्रवार से पहले हॉलीवुड धमाका
आने वाले शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दो हिंदी फिल्में ‘खुदा हाफिज चैप्टर 2’ और ‘टीटू अंबानी’ रिलीज हो रही हैं। इनमें से विद्युत जामवाल की फिल्म ‘खुदा हाफिज चैप्टर 2’ के पूरे देश में करीब दो हजार स्क्रीन्स में रिलीज होने की गणना सामने आ रही है, जबकि ‘टीटू अंबानी’ बहुत सीमित सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इन दोनों फिल्मों का मुकाबला इससे एक दिन पहले पूरे देश में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होने जा रही मार्वल स्टूडियोज की फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ से होगा।