अभिनेता आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट इस समय सिनेमाघरों में है। इसरो साइंटिस्ट नंबी नारायण के जुनून और जज्बे की कहानी दिखाती इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच अब फैंस के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। अभिनेता आर माधवन की नई फिल्म 'धोखा राउंड डी कॉर्नर' की रिलीज डेट की घोषणा भी हो गई है।