फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्स वाइफ ने दी 'रोडीज' फेम रघु राम को बेटे के जन्म पर बधाई, पत्नी नताली ने ऐसे दिया जवाब

Sun, 19 Jan 2020 08:32 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुगंधा, रघु, नताली - फोटो : Social Media
मशहूर टेलीविजन होस्ट और प्रोड्यूसर रघु राम की पत्नी नताली डि लुसियो ने हाल ही में 6 जनवरी को बेटे को जन्म दिया है। कनाडियाई सिंगर नताली ने मुंबई के सूर्या अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के बाद से ही दोनों के दोस्तों और कई सेलिब्रिटीज ने इन दोनों को बच्चे के जन्म की बधाई दी है। इसी बीच दोनों को एक खास बधाई मिली है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
raghu ram - फोटो : social media
बेटे के जन्म के बाद से ही रघु और नताली काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों ने बेटे के नाम की भी घोषणा कर दी है। दोनों ने बेटे का नाम 'रिदम' रखा है। हालांकि बच्चे की झलक अब तक किसी ने भी नहीं देखी है। लेकिन फैन्स को बच्चे की पहली झलक का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच रघु और उनकी पत्नी नताली को रघु की पहली पत्नी सुगंधा गर्ग ने बेटे के जन्म के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन

3 of 5
रघुराम और सुगंधा गर्ग - फोटो : Amar Ujala
सुगंधा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में रघु राम अपने बेटे को गोद में लिए खड़े हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में सुगंधा ने लिखा है, 'समय बीतने के उपलक्ष्य में एक तस्वीर! दुनिया में तुम्हारा स्वागत है। तुमने योद्धाओं के घर में जन्म लिया है।'
 

4 of 5
raghu ram - फोटो : social media
सुगंधा के इस पोस्ट पर रघु राम और उनकी पत्नी नताली ने भी कमेंट किया है। रघु ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ढेर सारा प्यार कुहु'। इस कमेंट के रिप्लाई में सुगंधा ने लिखा, 'आपको भी'। वहीं नताली ने इस तस्वीर पर हार्ट शेप इमोजी के साथ 'लव यू' लिखा है। इस पर सुगंधा ने जवाब करते हुए लिखा, 'तुमको भी'।



विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोडीज फेम रघु राम ने रचाई दूसरी शादी तो पहली पत्नी ने शेयर किया खूबसूरत मैसेज
तीनों के कमेंट्स को देखकर लगता है कि ये तीनों ही आपस में अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। गौरतलब है कि रघु और सुगंधा ने साल 2006 में शादी की थी और 12 साल बाद साल 2018 में आपसी सहमति से दोनों ने तलाक ले लिया। जिसके बाद साल 2019 में रघु ने अपनी गर्लफ्रेंड नताली के साथ शादी कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें