फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए जमाने की इस 'जया भादुड़ी' को चाहिए अमिताभ जैसा लंबा दूल्हा, नाटी पिंकी की ये है लंबी कहानी

Wed, 18 Dec 2019 02:55 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
'नाटी पिंकी की लंबी लव स्टोरी' - फोटो : सोशल मीडिया
'निल बट्टे सन्नाटा' और 'हिचकी' जैसी फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में नजर आ चुकीं रिया शुक्ला अब आगामी टीवी शो 'नाटी पिंकी की लंबी लव स्टोरी' में दिखाई देंगी। इनकी कहानी दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। जैसा कि शीर्षक से झलक रहा है, यह कहानी पिंकी के इर्द-गिर्द घूमेगी।
विज्ञापन

2 of 4
रिया शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
शो में किरदार मिलने की खुशी को जाहिर करते हुए रिया कहती हैं, 'मैं इसे अपना अच्छा भाग्य ही कहूंगी कि मुझे 'नाती पिंकी की लंबी लव स्टोरी' जैसे शो में काम करने का मौका मिल रहा है। इसने मुझे एकदम से चौंका दिया था। जब निर्माताओं के मेरे पास फोन आया, तब मैं लखनऊ में अपने घर पर थी। उसके बाद तो मेरी जिंदगी ही बदल गई। मैं अपने परिवार में पहली इंसान हूं जो इस रास्ते पर चल रही हूं, और उन सभी को मेरे ऊपर बहुत नाज है।'
विज्ञापन

3 of 4
रिया शुक्ला - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
वह आगे कहती हैं, 'मैंने इससे पहले कुछ हिंदी फिल्में की हैं। इस शो के साथ में टीवी की दुनिया में भी पैर जमाने जा रही हूं, इसलिए मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक पिंकी के किरदार को पसंद करेंगे।' चैनल शो का एक प्रोमो रिलीज कर चुका है, जिसमें देखा जा सकता है कि पिंकी के घरवाले पिंकी की कम लंबाई की वजह से उसकी शादी को लेकर बहुत चिंतित हैं। हालांकि, आशावादी पिंकी का मानना है कि ईश्वर ने मुझे जया बच्चन जैसा बनाया है तो कोई अमिताभ बच्चन भी मेरे लिए जरूर बनाया होगा।
विज्ञापन

4 of 4
रिया शुक्ला - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो, कुंडली भाग्य से नाम कमा चुकी अभिनेत्री प्यूमोरी मेहता पिंकी की मां, भारती आचरेकर दादी और नीलम गुप्ता और मदन त्यागी उसके आंटी और अंकल का किरदार निभाएंगे। और 'नागिन 3' से लोगों की नजर में आ चुके पुनीत चौकशी पिंकी के सपनों का राजकुमार का किरदार निभाएंगे। यह शो अगले महीने से प्रसारित होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें