फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bdy Spcl: हमेशा विवादों में रहीं रिया सेन- कभी सेट से चुराए कपड़े तो कभी खुद लीक कराया अपना MMS

Tue, 24 Jan 2017 11:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
रिया सेन
हिंदी और बंगाली फिल्‍मों की फेमस एक्ट्रेस मुनमुन सेन की बेटी और अदाकार रिया सेन आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। रिया रुपहले पर्दे पर तो कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं लेकिन विवादों से उनका गहरा नाता रहा है। रिया ने फिल्‍म 'स्टाइल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी हिट फिल्मों में 'स्टाइल', 'झंकार बीट्स' और 'अपना सपना मनी-मनी' जैसी फिल्में ही याद आती हैं। जबकि रिया ने बॉलीवुड में करीब 30 फिल्में की हैं।
विज्ञापन

कभी अधेड़ उम्र के शख्स को दिल दे बैठी थीं रिया सेन, ख्‍ाुद लीक कराया थ्‍ाा अपना सेक्‍स MMS

2 of 11
riya sen
अब रिया पूरी तरह से बंगाली फिल्मों की तरफ रुख कर चुकी हैं। लेकिन बॉलीवुड उनसे जुड़े विवादों को कभी नहीं भूल पाएगा। रिया के विवादों में उनके सेक्स एमएमएस लीक होने से लेकर रेव पार्टी में मिलने तक के किस्से शामिल हैं। बॉलीवुड में पैर जमाने की होड़ में उनके हाथ या तो विवाद लगे या फिर बी ग्रेड फिल्में। स्टार किड होने के बाद भी रिया सफल अभिनेत्री के तौर पर खुद को स्‍थापित नहीं कर पाईं।
विज्ञापन

कभी अधेड़ उम्र के शख्स को दिल दे बैठी थीं रिया सेन, ख्‍ाुद लीक कराया थ्‍ाा अपना सेक्‍स MMS

3 of 11
riya sen
रिया सेन को फिल्म ना मिलने की एक वजह उनका खराब बर्ताव भी था। डायरेक्टर से लेकर फिल्म यूनिट का हर मेंबर उनके बुरे बर्ताव से परेशान रहता था। इसके अलावा रिया अपने अफेयर को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहीं। उनके ब्वॉयफ्रेंड में अक्षय खन्ना से लेकर लेखक सलमान रुशदी तक का नाम शामिल है। जबकि रुशदी रिया से दोगुनी उम्र के थे।

कभी अधेड़ उम्र के शख्स को दिल दे बैठी थीं रिया सेन, ख्‍ाुद लीक कराया थ्‍ाा अपना सेक्‍स MMS

4 of 11
riya sen
रिया ने अक्षय खन्ना के साथ फिल्म 'लव यू हमेशा' में काम किया था। इसी फिल्म के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और फिर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। अफसोस की बात ये रही कि ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई। रिया और अक्षय का रिलेशन कुछ समय तक तो ठीक चला। फिर दोनों के बीच आ गए जॉन अब्राहम। जो उस दौरान एक सफल मॉडल की तरह उभर रहे थे।
विज्ञापन

कभी अधेड़ उम्र के शख्स को दिल दे बैठी थीं रिया सेन, ख्‍ाुद लीक कराया थ्‍ाा अपना सेक्‍स MMS

5 of 11
riya sen
अब रिया का दिल जॉन पर आ गया तो अक्षय से उन्होंने ब्रेकअप कर लिया। मीडिया में दोनों के अफेयर की खूब खबरें आई थीं। हालांकि जॉन से ब्रेकअप के बाद अक्षय और रिया एक बार फिर साथ आए थे और अपने रिश्ते को दूसरा मौका दिया था। लेकिन इस बार रिया की जिंदगी में उस समय के उभरते क्रिकेटर श्रीसंथ ने एंट्री ले ली। इस वजह से एक बार फिर अक्षय और रिया का ब्रेकअप हो गया।
विज्ञापन

कभी अधेड़ उम्र के शख्स को दिल दे बैठी थीं रिया सेन, ख्‍ाुद लीक कराया थ्‍ाा अपना सेक्‍स MMS

6 of 11
riya sen
2011 में रिया कई बार स्टेडियम में श्रीसंथ के लिए चीयर करते देखी गईं। दोनों को रेस्टोरेंट और पब में साथ घूमते भी देखा गया था। वहीं दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताया लेकिन सच्चाई कुछ और ही थी। दोनों ने कुछ वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया। फिर श्रीसंथ की शादी भुवनेश्वरी देवी से तय हो गई और दोनों के रास्ते जुदा हो गए।
विज्ञापन

कभी अधेड़ उम्र के शख्स को दिल दे बैठी थीं रिया सेन, ख्‍ाुद लीक कराया थ्‍ाा अपना सेक्‍स MMS

7 of 11
riya sen
वैसे रिया के अफेयर की खबरें शरमन जोशी के साथ भी आती रहीं। इन दोनों ने फिल्म 'स्टाइल' और 'शादी नंबर वन' में साथ काम किया था। अफेयर के अलावा रिया सेन कई पार्टी में लड़के और लड़कियों को लिप टू लिप किस करते हुए भी पकड़ी गईं। इन वजहों से वो हमेशा चर्चा में बनी रहीं। पहला मामला तब सामने आया जब उन्होंने एक पब्लिक पार्टी में बिजनेसमैन खालिद को किस कर लिया।

कभी अधेड़ उम्र के शख्स को दिल दे बैठी थीं रिया सेन, ख्‍ाुद लीक कराया थ्‍ाा अपना सेक्‍स MMS

8 of 11
riya sen
लड़के क्या उन्होंने लड़कियों को भी नहीं छोड़ा। रिया एक पार्टी में नशे की हालत में एक अजनबी लड़की को लिप टू लिप किस कर बैठीं और कैमरे में कैद हो गईं। इतना ही नहीं रिया ड्रग्स एडिक्ट भी रही हैं। पार्टियों में अक्सर उन्हें नशे की हालत में देखा गया। रिया एक बार अपने ब्वॉयफ्रेंड की रेव पार्टी में भी पकड़ी गई थीं। रिया ने इन खबरों को अफवाह बताया और उनका कहना था कि कभी कोई उनसे ये बातें पूछने क्यों नहीं आता। 

कभी अधेड़ उम्र के शख्स को दिल दे बैठी थीं रिया सेन, ख्‍ाुद लीक कराया थ्‍ाा अपना सेक्‍स MMS

9 of 11
riya sen
रिया की जिंदगी का सबसे बड़ा विवाद था एक्टर अष्मित पटेल के साथ उनका सेक्स एमएमएस लीक होना। 2005 में रिया और अष्मित रिलेशनशिप में थे। उस दौरान रिया की एक फिल्म रिलीज होने वाली थी। पब्लिसिटी के लिए रिया ने खुद अपना ये वीडियो लीक करवा दिया। इस वीडियो में वो अंतरंग होते और एक दूसरे को किस करते दिख रहे थे। वीडियो में दोनों आधे न्यूड भी थे। हालांकि रिया और अष्मित दोनों ने ही इस वीडियो को झूठा बताया था।

कभी अधेड़ उम्र के शख्स को दिल दे बैठी थीं रिया सेन, ख्‍ाुद लीक कराया थ्‍ाा अपना सेक्‍स MMS

10 of 11
riya sen
रिया का कहना था कि वीडियो में वो लड़की कोई और है। इस वीडियो के लीक होने के साथ ही दोनों का रिश्ता टूट गया था। अफेयर, किस से हट कर रिया पर चोरी का इलजाम भी लगाथा। खबर थी कि रिया फिल्म 'अ स्ट्रेंज लव स्टोरी' के सेट पर शराब पी कर पहुंचीं। वहां काफी हंगामा करने के बाद उन्होंने कपड़ों वाले डिपार्टमेंट से एक जीन्स भी चुराई। 
विज्ञापन

कभी अधेड़ उम्र के शख्स को दिल दे बैठी थीं रिया सेन, ख्‍ाुद लीक कराया थ्‍ाा अपना सेक्‍स MMS

11 of 11
riya sen
एक समय था जब रिया और बॉबी डार्लिंग अच्छी दोस्त हुआ करती थीं लेकिन इनकी दोस्ती तब टूटी जब रिया ने जानबूझ कर बॉबी को ड्रग्स दे दी। ये लोग इंदौर जा रहे थे और तभी ये कांड हुआ। रिया हमेशा अपनी फिल्मों में बोल्ड और हॉट दृश्यों को लेकर चर्चा में रही हैं। आशीष चौधरी और रणदीप हुड्डा के साथ उनके कई हॉट सीन हैं। रिया को पहली बार पहचान फाल्गुनी पाठक के गाने 'चूड़ी जो खनकी हाथों में' से मिली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें