रिया चक्रवर्ती
- फोटो : इंस्टाग्राम
रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह होली पर मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। रिया ने सफेद रंग का सूट पहना है, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। एक तस्वीर में रिया के हाथ में रंग से भरी हुई पिचकारी है, वहीं दूसरी तस्वीर में वह कैमरे के सामने पोज देती दिख रही हैं। तस्वीरें देखकर कहा जा सकता है कि उन्होंने अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की है।