सिनेमा जगत में रितुपर्णो घोष का नाम काफी फेमस है। उन्होंने एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन फिल्में बनाई। अपनी फिल्मों के लिए नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किया। रितुपर्णो घोष के निर्देशन में बनी फिल्मों में दर्शकों का ध्यान खींचा। एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी और उनके राइट्स को भी रितुपर्णो ने अपनी फिल्मों के जरिए रेखांकित करने की कोशिश की और इसमें वे सफल भी रहे। अलग तरह की फिल्म बनाने वाले घोष को 12 बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स से नवाजा गया। उन्होंने हिंदी, अंग्रेजी और बंगाली तीनों भाषाओं में फिल्में कीं। उन्होंने आज ही के दिन यानी 30 मई, 2013 को सिर्फ 49 साल की उम्र में दुनिया को विदा कह दिया। आज उनकी पुण्यतिथि पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुक दिलचस्प बातें। तो चलिए शुरू करते हैं...