फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान के फैंस के लिए खुशखबरी, जल्द आएगी 'डॉन-3' लेकिन...

Thu, 16 Nov 2017 03:10 PM IST
amarujala.com, presented by : श्रीलता
विज्ञापन
1 of 4
Shah Rukh Khan
शाहरुख खान के फैन्स के लिए अच्छी खबर है। सब कुछ अगर ठीक रहा तो फिल्म 'डॉन 3' जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखेगी। निर्माता रितेश सिधवानी ने यह कन्फर्म करते हुए बताया कि वो एक अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं । जैसे ही उन्हें एक अच्छी कहानी मिलती है वह इस पर काम शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

2 of 4
Don 2
दरअसल, रितेश सिधवानी ने अपने दोस्त फरहान अख्तर के साथ मिलकर फिल्म ‘डॉन’ और ‘डॉन 2’  का निर्माण किया है। डॉन सीरीज की इन फिल्म में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे । दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस किया था ।

वीडियो: ममता बनर्जी ने शाहरुख खान को अपनी कार से छोड़ा एयरपोर्ट, SRK ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

3 of 4
Ritesh Sidhwani
फिल्म ‘फुकरे रिटर्न्स’ के प्रचार के दौरान रितेश सिधवानी ने आगे कहा कि किसी भी फिल्म के सीक्वल या प्रीक्वल के लिए जरुरी है कि एक अच्छी स्क्रिप्ट हो । 'डॉन 3' के लिए जैसे ही एक स्क्रिप्ट मिलती है हम इस पर काम शुरू कर देंगे । हम इस दिशा में काफी गंभीरता से काम कर रहे हैं।'
विज्ञापन

4 of 4
Fukrey Returns
बता दें कि फिल्म ‘फुकरे रिटर्न्स’ 15 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में मुख्य कलाकार रिचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और अली फैजल हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान रितेश सिधवानी के कहा कि ‘फुकरे’ के बाद दर्शकों ने इसके सिक्वल की मांग की। अब फिल्म दर्शकों के सामने है तो उम्मीद है उन्हें यह फिल्म पसंद आएगी। 

पढ़ें: शाहरुख ने ली ऐसी सेल्फी, फैंस के भी उड़े होश

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें