फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Riteish Deshmukh: रितेश देशमुख ने पिता विलासराव को 80वीं जयंती पर किया याद, जेनेलिया-बच्चों ने दी श्रद्धांजलि

Mon, 26 May 2025 05:51 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vilasrao Deshmukh 80th Birth Anniversary: रितेश देशमुख ने आज अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख की 80वीं जयंती मनाई और उनके स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि दी।
 
विज्ञापन
1 of 8
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम@riteishd
आज 26 मई को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख की 80वीं जयंती है। इस मौके पर उनके बेटे और एक्टर रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा और बच्चों रियान और राहिल के साथ लातूर के बाभलगांव में विलासराव देशमुख स्मारक गए और पिता को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

2 of 8
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम@riteishd
रितेश-जेनेलिया और बच्चों ने मनाई विलासराव देशमुख की 80वीं जयंती
रितेश ने इंस्टाग्राम पर स्मारक पर कई तस्वीरें साझा कीं और अपने पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। तस्वीरों में रितेश, जेनेलिया, उनके बच्चे और परिवार के बाकी सदस्य स्मारक पर प्रार्थना करते दिखे। एक तस्वीर में रितेश दोस्तों और परिवार के साथ समाधि के सामने हाथ जोड़े खड़े हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम@riteishd
रितेश ने पिता की कई तस्वीरें कीं शेयर
इन तस्वीरों में रितेश और जेनेलिया मेहमानों का अभिवादन करते नजर आए। एक तस्वीर में रितेश अपने बेटे के साथ हैं। रितेश ने अपने पिता की बचपन की कुछ पुरानी तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें रियान और राहिल अपने दादा के साथ नजर आए। 
 

4 of 8
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम@riteishd
रितेश का भावुक पोस्ट
रितेश ने आज इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों के साथ एक भावुक भी नोट लिखा, 'पहले हम आपका जन्मदिन मनाना चाहते थे पापा लेकिन अब आपके नाती-नातिन इस दिन को अपना आजोबा दिवस बनाना चाहते हैं... लातूर, बाभलगांव आकर ऐसा लगता है जैसे आपकी बाहों में वापस जा रहे हैं। तृप्ति, संतुष्टि, खुशी, परमानंद।'
विज्ञापन

5 of 8
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम@riteishd
मिस यू पापा- रितेश
रितेश ने आगे लिखा, 'दिल अभी भी उस एक स्पर्श, उस एक आलिंगन और उस एक मुस्कान के लिए तरसता है जो सब कुछ ठीक कर देती है... हम जानते हैं कि आप ऊपर से हमें देख रहे हैं। मिस यू पापा।'
 
विज्ञापन

6 of 8
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम@riteishd
सेलेब्स के कमेंट्स
रितेश की इस पोस्ट पर प्रशंसकों और सेलेब्स ने कमेंट किए। सुनील शेट्टीऔर बॉबी देओल ने दिल और हाथ जोड़े इमोजी बनाए। एक्ट्रेस सेलिटा जेटली ने गुलाब बनाया है। फरदीन खान ने लिखा, 'कितना बढ़िया। कितना मार्मिक। आप सभी को प्यार भेज रहा हूं।' सोफी चौधरी ने भी हाथ जोड़े इमोजी बनाए हैं। बख्तियार ईरानी ने लिखा, "कितना प्यारा... संस्कार ही वह हैं, जो हम बच्चों को दे सकते हैं।" 
विज्ञापन

7 of 8
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम@riteishd
यूजर्स के कमेंट्स
एक यूजर ने लिखा, "बढ़िया नेता",  जेनेलिया ने भी अपने ससुर को याद किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह विलासराव की तस्वीर के सामने खड़ी थीं। उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं पापा। आज और हर दिन आपकी याद आती है।"
विज्ञापन

8 of 8
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम@riteishd
जेनेलिया ने भी किया पोस्ट
जेनेलिया ने भी अपने ससुर को याद किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह विलासराव की तस्वीर के सामने खड़ी थीं। उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं पापा। आज और हर दिन आपकी याद आती है।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें