बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में हाल ही में रितेश ने हैदराबाद एयरपोर्ट के दो वीडियोज शेयर किया है जो बड़ी लापरवाही को दिखाते हैं। इन वीडियोज को शेयर करने के साथ ही रितेश ने यह भी कहा है कि यह किसी बड़े हादसे को न्यौता देना जैसा है। हालांकि रितेश के वीडियो पर हैदराबाद एयरपोर्ट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जवाब भी दिया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में गुजरात के सूरत में लापरवाही के चलते 22 बच्चों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
2 of 5
रितेश देशमुख (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
रितेश ने पहला वीडियो 27 मई को सुबह 5 बजे शेयर किया है। वीडियो में एग्जिट गेट पर ताला लगा दिखाई दे रहा है। वीडियो पोस्ट करने के साथ ही रितेश ने लिखा है- 'तो इस वक्त हम हैदराबाद एयरपोर्ट लॉन्ज में हैं- अंदर और बाहर जाने के लिए सिर्फ एलिवेटर का ही ऑप्शन है और वह भी इलेक्ट्रिसिटी कट के कारण बंद है। वहीं एग्जिट डोर पर भी ताले के साथ चेन बांधी गई है। (ट्रेजडी होने का इंतजार किया जा रहा है) '
विज्ञापन
3 of 5
रितेश देशमुख
रितेश ने दूसरे वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा- 'भले ही यात्रियों की फ्लाइट छूट जाए लेकिन सिक्योरिटी पर्सनल ने दरवाजा नहीं खोला। हैदराबाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ध्यान दें, इमरजेंसी में पब्लिक एग्जिट को लॉक नहीं किया जा सकता।'
4 of 5
Riteish
रितेश के ट्वीट के कुछ देर बाद ही हैदराबाद एयरपोर्ट के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल की ओर से जवाब आया। हैदराबाद एयरपोर्ट की ओर से लिखा गया- 'असुविधा के लिए हमें खेद है। यह एक मामूली तकनीकी गड़बड़ी थी जिसे तुरंत ठीक कर लिया गया। एयरपोर्ट टर्मिनल पर सुरक्षा का अनुपालन किया जा रहा है, इसके लिए निश्चिंत रहें। इमर्जेंसी के केस में ग्लास डोर को तोड़ा जा सकता है। पैसेंजर की सेफ्टी हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।'
रितेश के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने हाल ही में फिल्म 'मरजावां' का शूट खत्म किया है। फिल्म में रितेश के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुलप्रीत सिंह और तारा सुतारिया लीड रोल में हैं। इसके साथ ही हाउसफुल 4 में भी रितेश नजर आएंगे।