Rishi Kapoor
- फोटो : social media
सरकार से नाराज ऋषि कपूर
पांच दशक से बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाए बैठे एक्टर ऋषि कपूर इन दिनों कुछ नाराज चल रहे हैं। ऋषि का कहना है कि भारत में कलाकारों का उस तरह से सम्मान नहीं होता, जिस तरह से विदेश में होता है। उनका कहना है कि विदेश में यंग जेनरेशन को अपनी कल्चरल हिस्ट्री के बारे में काफी कुछ पता है, जबकि यहां ऐसा कुछ नहीं है। बता दें कि ऋषि सालभर बाद यूएस से लौटे हैं, जिसके बाद उन्होंने ये बातें कहीं।