फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Riteish Deshmukh: एक्टर बनने से पहले आर्किटेक्ट थे रितेश देशमुख, डेब्यू फिल्म की अभिनेत्री को दे बैठे दिल

Sat, 17 Dec 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख उन कलाकारों में से एक हैं जो कॉमेडी से लेकर गंभीर रोल में आसानी से फिट हो जाते हैं। वह अब तक हाउसफुल सीरीज से लेकर धमाल जैसी कई कॉमेडी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों को गुदगुदा चुके हैं। वहीं, एक विलेन में निगेटिव किरदार निभा कर रितेश यह साबित कर चुके हैं कि किसी भी कैरेक्टर को वह बखूबी निभा सकते हैं। रितेश हर साल 17 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। आइए उनके बर्थडे पर जानते हैं उसे जड़ी खास बातें...
Year Ender 2022: सिकंदर खेर रहे साल 2022 के सबसे बड़े शो स्टॉपर, इन पांच कलाकारों पर अटकी रही नजर
विज्ञापन

2 of 4
रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
रितेश ने अपना फिल्मी सफर 'तुझे मेरी कसम' से शुरू किया था। इस फिल्म में उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने भी काम किया था। हालांकि वह अपनी डेब्यू फिल्म से लोगों के बीच उतने लोकप्रिय नहीं हुए। साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'मस्ती' ने उन्हें रातोंरात मशहूर बना दिया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। अपनी एक्टिंग के दम पर रितेश लाखों दिलों पर राज करते हैं। हिंदी के अलावा वह मराठी सिनेमा में भी सक्रिय हैं।
Besharam Rang: 'बेशर्म रंग' का देसी वर्जन आया सामने, वीडियो देखकर छूट जाएगी हंसी
विज्ञापन

3 of 4
अनिल कपूर, रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
रितेश महाराष्ट्र के एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता विलास राव देशमुख राज्य के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वहीं, उनके भाई भी राजनीति में सक्रिय हैं। बहुत कम लोगों को यह बात मालूम होगी कि अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले रितेश एक आर्किटेक्ट थे। उन्होंने मुंबई के कमला रहेजा कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर से आर्किटेक्ट की पढ़ाई की और उसके बाद एक विदेशी आर्किटेक्ट फर्म में प्रैक्टिस करने लगे। यहां उन्होंने एक साल तक काम किया। बाद में, उन्होंने अपना मन बदला और फिल्म इंडस्ट्री की तरह रुख कर लिया। 
Bollywood Songs Accused for Copyright: क्या कॉपी किया गया 'बेशर्म रंग'? इन गानों पर भी लगा चोरी का आरोप
विज्ञापन

4 of 4
रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
रितेश ने अपनी पहली फिल्म की अभिनेत्री जेनेलिया से शादी की है। एक दूसरे को नौ साल तक डेट करने के बाद साल 2012 में दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से एक दूजे के हो गए। रितेश इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री के सबसे व्यस्त कलाकारों मे से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है।
Kate Winslet: बढ़ती उम्र के साथ सिमट जाते हैं किरदार, बॉलीवुड बेब्स ने किया टाइटैनिक एक्ट्रेस का समर्थन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें