बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख 17 दिसंबर को अपना 41वां जन्मदिन मनाएंगे। रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने 16 साल पहले फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से बालीवुड (Bollywood) में अपनी शुरुआत की थी। रितेश ने कॉमेडी में अपनी अलग जगह बनाई है। उन्होंने 'मस्ती', 'क्या कूल हैं हम', 'मालामाल वीकली', 'हे बेबी' व 'हाउसफुल' जैसी फिल्में की। बॉलीवुड में उनकी गिनती फैमिली मैन के तौर पर होती है। उनके जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं जेनेलिया संग उनकी लवस्टोरी के बारे में।