फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूयॉर्क में पत्नी संग अनुपम खेर के घर पहुंचे ऋषि कपूर, महीनों बाद रोटी देख ऐसा था रिएक्शन

Tue, 23 Jul 2019 12:59 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rishi Kapoor With Anupam Kher - फोटो : twitter
ऋषि कपूर लंबे समय से न्यूयॉर्क में इलाज करवा रहे हैं। उन्हें कैंसर हुआ था। इलाज के बाद अब वो कैंसर फ्री हो गए हैं, लेकिन अभी भी वो डॉक्टर्स की निगरानी में हैं । फैंस को ऋषि के भारत लौटने का इंतजार है । हाल ही दिग्गज ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू सिंह ने न्यूयॉर्क में अभिनेता अनुपम खेर के घर पर लजीज भारतीय लंच का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

2 of 5
Rishi Kapoor With Anupam Kher - फोटो : twitter
ऋषि ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह चपाती पकड़े नजर आ रहे हैं। वहीं अनुपम और नीतू मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में ऋषि ने लिखा है, "अनुपम खेर के घर लंच पर। लंबे वक्त के बाद मुझे आटे का अच्छा फुल्का खाने को मिला है. यह मजेदार खाना उनके फ्राइडे मैन दद्दू ने बनाया है।"
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Rishi Kapoor With Anupam Kher - फोटो : twitter
अनुपम खेर ने लंच डेट की तस्वीरें शेयर करते हुए अपने बावर्ची दद्दू की फोटो भी शेयर की। अनुपम ने लिखा, बताइए कौन लंच पर आया? मैं बहुत खुश हूं कि नीतू कपूर और ऋषि कपूर लंचे पर पहुंचे। नीतू जी ने कहा था कि हम कभी इस तरह न्यूयॉर्क में नहीं मिल सकेंगे। लेकिन मैं हमेशा कहता हूं कि कुछ भी हो सकता है। दद्दू आज बहुत खुश है आप के लिए खाना बनाकर।
 

 

4 of 5
Rishi Kapoor With Anupam Kher - फोटो : twitter
नीतू कपूर ने इन तस्वीरों पर कमेंट कर लिखा- अनुपम आपके साथ यूं वक्त बिताना सौभाग्य है। आप एक बहुत बड़ा सपोर्ट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rishi kapoor - फोटो : social media
हाल ही में ऋषि ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैंसर के दौरान उनकी कैसी हालत हो गई थी । मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में ऋषि ने बताया, 'सभी को बताना चाहता हूं कि अब मैं पूरी तरह से कैंसर मुक्त हूं । मैं कुछ हफ्तों बाद भारत आ जाऊंगा । एक-डेढ साल में मुझे चेकअप कराने आना होगा । जब मैं पहली बार यहां आया था तो सभी मेरे लिए चिंतित थे । मैं दिल्ली में शूटिंग कर रहा था तब पता चला कि मुझे कैंसर है । शूटिंग के लिए मुझे अपने बाल सफेद करवाने पड़े थे ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें