फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी, 1 साल बाद कल मुंबई लौटेंगे सीनियर कपूर

Mon, 09 Sep 2019 01:07 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rishi kapoor - फोटो : social media
कई दिनों से खबर आ रही थी कि वरिष्ठ अभिनेता ऋषि कपूर इस महीने वापस आएंगे । लेकिन एक खास सूत्र के अनुसार, अमर उजाला को पता चला है कि ऋषि कपूर आखिरकार गणेश विसर्जन से दो दिन पहले यानी 10 सितंबर को मुंबई लौट आएंगे। न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे अभिनेता ऋषि कपूर पूरे एक साल बाद घर आने वाले हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : Social Media
ऋषि कपूर के न्यूयॉर्क जाने के बाद कपूर परिवार के दो बड़े स्तंभ खत्म हो गए । एक उनकी मां यानी कृष्णा राज कपूर जिनका निधन पिछले साल 1 अक्टूबर को हुआ था। ऋषि कपूर अपनी मां के अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंच पाए। इसके कुछ समय बाद  मई में कपूर खानदान को अपनी सबसे बड़ी धरोहर आरके स्टूडियो को बेचना पड़ा । उस वक्त भी ऋषि कपूर कैंसर का इलाज करवा रहे थे। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Neetu Kapoor and Rishi Kapoor - फोटो : Viral Bhayani, Instagram
पिछले एक साल में ऋषि कपूर ने ज़िंदगी का मतलब समझा । ऐसा उनके ट्वीट से कई बार प्रतीत हुआ। अपने हर ट्वीट में उन्होंने पत्नी यानी नीतू कपूर की बहुत तारीफ की है। ऋषि कपूर ने कहा था "नीतू मेरे साथ इतने मुश्किल समय में एक स्तंभ की तरह खड़ी रही है। मैं अपनी पत्नी का बहुत आभारी हूं।" 
 

4 of 5
rishi kapoor, neetu kapoor - फोटो : social media
इससे पहले रणधीर कपूर ने भी ये खुशखबरी दी थी कि ऋषि कपूर का 10 सितंबर को मुंबई आने का कार्यक्रम है । ऋषि मुंबई में धूमधाम से होने वाले गणपति विसर्जन से पहले मुंबई आ जाएंगे। हालांकि, कपूर परिवार ने गणपति स्थापना का आरके स्टूडियो का कार्यक्रम इस साल से स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rishi Kapoor - फोटो : instagram
आखिरकार अब जब वो वापस आ रहे हैं, तो कपूर परिवार के साथ उनके फैंस भी बेहद खुश होंगे। आते ही ऋषि कपूर काम करना चाहते हैं, ऐसा वह कह भी चुके हैं । आते ही उनके पास दो बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं। 

जानें किसने खराब किया ऋषि कपूर के बर्थडे का डिनर? सोशल मीडिया पर ट्वीट कर निकाली भड़ास
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें