फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर की शादी को लेकर ऋषि कपूर का बड़ा खुलासा, बोले-चाहता हूं जल्द बच्चे हों और मैं दादा बनूं

Thu, 26 Apr 2018 07:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
rishi kapoor ranbir kapoor
संजू के टीजर में रणबीर कपूर के लुक और परफॉर्मेंस की हर ओर तारीफ हो रही है। उनके पिता ऋषि कपूर ने भी फिल्म में रणबीर की परफॉर्मेंस को लेकर सराहना की है। इसके साथ ही ऋषि कपूर ने बेटे रणबीर कपूर के जल्दी शादी कर बच्चे करने की मंशा जाहिर की है। वह चाहते हैं कि वह रणबीर के बच्चों संग खेले।
विज्ञापन

2 of 4
rishi kapoor
अपनी आने वाली फिल्म 102 नॉट आउट के ट्रेलर के प्रमोशन के दौरान ऋषि कपूर ने अपने और अपने बेटे संग रिश्ते को लेकर कहा कि अब वह पहले के मुकाबले एक प्यार करने वाले पिता बन चुके हैं। ऋषि ने बताया कि पहले काम की वजह से वह रणबीर के साथ कम समय बिताते थे।
विज्ञापन

3 of 4
rishi kapoor
ऋषि ने कहा, 'मैंने अपने बेटे को एक दूसरे की पीठ थपथपाने जैसी आजादी दी है। हम दोनों के बीच एक महीन पर्दा सा हमेशा रहा है। ये बिल्कुल ऐसे था जैसे हिस्ट्री रिपीट हो रही हो, ऐसा ही रिश्ता मेरा मेरे पिता के साथ था। मैं अब चाहता हूं कि रणबीर शादी कर ले और कुछ बच्चे पैदा कर ले ताकी मैं दादा बनूं और बच्चों के साथ खेल सकूं और हर चीज को संभालूं।
विज्ञापन

4 of 4
rishi kapoor
ऋषि कपूर से जब रणबीर की फिल्म संजू के हिट हो रहे टीजर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रणबीर की फिल्म में परफॉर्मेंस की सराहना के लिए उन्हें कई फोन और मैसेज आ रहे हैं। ऋषि ने बताया कि रणवीर शुरू से ही एक अलग करियर ग्राफ बनाना चाहते हैं। कुछ फिल्में उनकी जरूर फ्लॉप हुई हैं जैसे 'जग्गा जासूस' और 'बॉम्बे वेलवेट' लेकिन ऐसा कोई एक्टर नहीं जिसका रिकॉर्ड 100 परसेंट रहा हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें