फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से जूझ रहे ऋषि कपूर ने BJP नेता के लिए किया ट्वीट, लगा प्रचार करने का आरोप

Fri, 05 Apr 2019 03:23 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Rishi Kapoor - फोटो : instagram
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर लंबे समय से न्यूयॉर्क में हैं। बीते साल खबरें सुनने को आईं थीं कि वह किसी गंभीर बीमारी का सामना कर रहे हैं। न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर के साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर भी हैं। नीतू सोशल मीडिया के जरिए ऋषि कपूर की तस्वीरें शेयर कर फैंस को उनकी तबीयत के बारे में बताती रहती हैं। हालांकि ऋषि कपूर खुद भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
rishi kapoor
देश में चल रहे चुनावी माहौल से ऋषि बेखबर नहीं हैं। उन्होंने एक बीजेपी नेता के समर्थन में ट्वीट किया है। ऋषि ने बीजेपी नेता और प्रवक्ता संबित पात्रा के पक्ष में ट्वीट करते हुए लिखा है- आने वाले चुनावों के लिए अपने मित्र संबित पात्रा की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
rishi kapoor
ऋषि कपूर के ट्वीट का जवाब देते हुए संबित पात्रा ने लिखा है- श्री ऋषि कपूर जी आपके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। जय जगन्नाथ। हालांकि यूजर्स ने इस बात के लिए ऋषि कपूर को निशाने पर ले लिया। कई लोगों ने ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा- बिना ग्राउंट रियलिटी जाने इस तरह का प्रचार करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन

4 of 4
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor - फोटो : social media
एक्टर का यह ट्वीट कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आया तो कई ने इसे सपोर्ट किया है। वहीं, कुछ फैंस ने उनकी सेहत के लिए दुआ की है। बता दें अक्टूबर 2018 में सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद ही ये जानकारी दी थी कि वो न्यूयॉर्क इलाज कराने के लिए जा रहे हैं। तब से वह न्यूयॉर्क में ही हैं। हालांकि कई फिल्मी सितारे उनसे समय समय पर मिलते रहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें