लगता है अभिनेता ऋषि कपूर का विवादों से चोली दामन का रिश्ता है। आए दिन वो अपने किसी न किसी विवादित बयान से लाइमलाइट में बने रहते हैं। हाल ही में उनकी एक और हरकत ने उन्हें ट्रोलर के निशाने पर ला खड़ा किया है।
पढ़ें-'साहो' की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल शुरू, 'बाहुबली' के साथ ऐसे सीन करती दिखेंगी श्रद्धा कपूर
विज्ञापन
2 of 4
rishi kapoor
25 दिसंबर को दुनिया भर में क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर कई मशहूर हस्तियों ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर विश किया। फैंस को सोशल मीडिया पर क्रिसमस विश करने वाले लोगों की लिस्ट में ऋषि कपूर भी शामिल थे। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने जब अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से फैंस को क्रिसमस की बधाई दी तो लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
विज्ञापन
3 of 4
rishi kapoor
ऋषि कपूर ने क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए एक तस्वीर भी शेयर की। इस तस्वीर में एक हिंदू संत को एक मुस्लिम शख्स शराब परोसते नजर आ रहा है। इतना ही नहीं इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए ऋषि कपूर ने लिखा- इसे कहते हैं भावना, धर्म से अलग लेकिन बोतल से सब एक हैं, 'मैरी क्रिसमस'। दरअसल ऋषि कपूर ने जो तस्वीर ट्वीट की है वो फोटोशॉप तस्वीर है। असली फोटो में मुस्लिम शख्स हिंदू साधु को पानी पिला रहा है।
That’s the Spirit! Divided by Faith-United by a Bottle! Merry Christmas 🎄 pic.twitter.com/4vJQjW4can
— Rishi Kapoor (@chintskap) December 25, 2017
ऋषि कपूर की इस तस्वीर को शेयर करने के बाद यूजर्स भड़क गए। जिसके बाद कुछ लोगों ने तो उनके वेरिफाईड अकाउंट तक को बंद करने की मांग की है। जबकि कई लोगों ने लिखा, 'सबको अपनी तरह बेवड़ा ना समझें आप'।