ऋषि कपूर अक्सर अपने ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। प्रिया प्रकाश की आंखों से घायल हुए ऋषि कपूर ने ट्वीट कर उनकी जमकर तारीफ की। ऋषि कपूर ने लिखा, मैं ये भविष्याणी करता हूं कि इस लड़की को बहुत स्टारडम मिलने वाला है। मेरी प्यारी प्रिया, आने वाले टाइम में लोग तुम्हें देखने के लिए बेताब होंगे।
विज्ञापन
2 of 5
rishi kapoor
अब हमेशा की तरह ऋषि कपूर के ट्वीट पर बवाल होना तो लाजिमी ही था। ऋषि ने जैसी ही प्रिया की तारीफों के पुल बांधे ट्विटर पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। प्रिया प्रकाश की तारीफ कर ऋषि सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
rishi kapoor
किसी ने ऋषि के फोटो पोस्ट करने पर तंज कसा तो एक यूजर ने उन्हें उम्र की हिदायत तक दे डाली। एक यूजर ने तो ऋषि को सलाह देते हुए लिखा, 'उम्र का तो लिहाज कर लो। कब्र में पैर लटके हुए हैं और भावनाओं को काबू नहीं कर पा रहे हो'
4 of 5
taimur ali khan
एक अन्य यूजर ने तो तैमूर का हवाला देते हुए कहा, 'प्रिया प्रकाश से फुर्सत मिल गयी हो तो तैमूर पे भी ध्यान दे दो। दलिया नही खा रहा है वो।' वहीं किसी ने यहां तक लिख दिया 'अंकल खुदा का खौफ खाओं, बेटी की उम्र की हैं।'
ऋषि कपूर अक्सर अपने ट्वीट्स के जरिए ताजा मुद्दों पर बयान देते रहे हैं। वह चाहे प्रिया वारियर हो या फिर पीएनबी घोटाले में हजारों करोड़ रुपए का घपला करने वाले बिजनेसमैन नीरव मोदी. हर मुद्दों पर अपनी राय रखने में वह कभी पीछे नहीं हटते। बता दें कि ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन के साथ 27 साल बाद एक बार फिर प्रमुख किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे।