फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर की याद में ऋषि कपूर के दामाद ने लिखा ये भावुक पोस्ट, बोले- मैं खुद को बहुत खुशनसीब समझता हूं कि...

Tue, 05 May 2020 02:57 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bharat Sahni - फोटो : Social Media
ऋषि कपूर के निधन से उनका परिवार अभी भी सदमे में है। रविवार को मुंबई के बाणगंगा में उनकी अस्थि विसर्जित करने उनका पूरा परिवार पहुंचा था। इस दौरान घाट पर रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी तस्वीरों में नजर आए थे। इस मौके पर ऋषि कपूर के दामाद भरत साहनी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

2 of 5
Rishi Kapoor - फोटो : Social Media
अस्थि विसर्जन के दौरान जो तस्वीरें सामने आई थीं वो काफी दूर से ली गई थीं। इस वजह से लोग भरत साहनी को पहचान नहीं पाए थे। भरत, ऋषि कपूर के बेहद करीब थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऋषि कपूर के लिए इस भावुक स्टोरी शेयर की है।
विज्ञापन

3 of 5
Bharat Sahni - फोटो : Social Media
अस्थि विसर्जन की पूजा समाप्त होने के बाद भरत साहनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में बाणगंगा पर ली गई एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'मैं खुद को बहुत खुशनसीब समझता हूं कि मेरे पास कोई ऐसा था जिसे गुडबाय करना मुश्किल है। यादों के लिए शुक्रिया।'

4 of 5
Rishi Kapoor, Bharat Sahni - फोटो : social media
ऋषि कपूर के निधन के बाद भरत साहनी ने उनकी कई तस्वीरें शेयर की थीं। इनके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'आपने जो मुझे प्यार दिया मैं उसको कभी नहीं भूलूंगा। मैं जब भी आपके साथ होता था तो आप उस थोड़े से समय में भी मुझे बहुत सिखाते थे। आज टूट गया हूं। शब्द नहीं हैं, मैं आपसे प्यार करता हूं और हमेशा याद करूंगी, RIP पापा।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rishi Kapoor, Bharat Sahni - फोटो : social media
बता दें कि करीब दो साल से ल्यूकेमिया (रक्त का कैंसर) से जंग लड़ रहे ऋषि कपूर को तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अगले दिन सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

इरफान खान को यादकर भावुक हुए अनिल कपूर, तस्वीरें शेयर कर लिखा- उनकी ये बात मुझे हमेशा...

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें