बच्चन परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस का कहर दिनों दिन बढ़ता जा रहा। जिसका नतीजा ये रहा कि बीते 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दौरान सभी देशवासियों ने इसमें पूरा साथ दिया। शाम पांच बजे उन सभी कोरोना के योद्धाओं को थाली, ताली, घंटी और शंख बजाकर सलाम किया गया। बॉलीवुड सितारे भी इसमें पीछे नहीं रहे। महानायक अमिताभ बच्चन ने भी पूरे परिवार के साथ उन योद्धाओं का अभिवादन किया।