फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kapoor-Rishi Kapoor: आत्मकथा ‘खुल्लम खुल्ला’ में ऋषि ने किए पिता राज कपूर पर खुलासे, सुनकर दंग होंगे फैंस

Sat, 14 Dec 2024 05:55 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राज कपूर एक कमाल के अभिनेता थे, असल जिंदगी में एक पिता के तौर पर वह कैसे रहे? इस बारे में ऋषि कपूर ने अपनी आत्मकथा ‘खुल्लम खुल्ला ऋषि कपूर अनसेंसर्ड’ में कई सारी बातें लिखी हैं। इसके अलावा ऋषि कपूर ने पिता के जीवन से जुड़े कुछ खुलासे भी किए।

विज्ञापन
1 of 5
राज कपूर-ऋषि कपूर - फोटो : अमर उजाला

राज कपूर के 100वें जन्मदिन (14 दिसंबर 1924) पर एक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है। इसमें पूरा राज कपूर परिवार और सिनेमा जगत की नामी हस्तियां शामिल हो रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी को भी इस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। राज कपूर की बेहतरीन फिल्में दर्शकों को एक बार फिर इस फिल्म फेस्टिवल में देखने को मिलेगी। एक कलाकार के तौर पर राज कपूर को जानने का मौका मिलेगा। लेकिन एक पिता के तौर पर वह कैसे थे, इस बारे में उनके बेटे और अभिनेता ऋषि कपूर (दिवंगत) ने अपनी आत्मकथा ‘खुल्लम खुल्ला ऋषि कपूर अनसेंसर्ड’ में लिखा है। जानिए, राज कपूर से जुड़ी उन्हीं बातों के बारे में।

विज्ञापन

2 of 5
राज कपूर-ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
पिता से डरते थे ऋषि कपूर
अपनी आत्मकथा ‘खुल्लम खुल्ला ऋषि कपूर अनसेंसर्ड’ में एक किस्सा ऋषि कपूर अपने पिता से जुड़ा हुआ बताते हैं, जिसमें वह राज कपूर की शराब पीने की आदत का जिक्र करते हैं। साथ ही कहते हैं कि वह अपने पिता से काफी डरते थे। ऋषि कहते हैं, ‘हर रोज मैं परेशान होता जाता था कि आज वो (पिता राज कपूर)’ किस मूड या हालत में घर आएंगे। मैं घबराया हुआ रहता था कि वह शराब पीकर आएंगे और मां से लड़ने लगेंगे। मैं इस वजह से अपने पिता से डरता था। मैं उस वक्त बहुत छोटा था लेकिन मैंने खुद से वादा किया कि मैं अपने बच्चों को ऐसे नहीं डराऊंगा’
विज्ञापन

3 of 5
राज कपूर-नरगिस - फोटो : सोशल मीडिया
पिता के अफेयर के बारे में बताया 
अपनी आत्मकथा में ऋषि कपूर ने अपने पिता के अफेयर के बारे में भी जिक्र किया है। वह अपने पिता और अभिनेत्री नरगिस की रिश्ते पर भी बात करते हैं। साथ ही उनके पिता का बाद में वैजयंती माला से भी अफेयर रहा, इस बारे में भी ऋषि ने जिक्र किया। ऋषि कपूर की आत्मकथा में लिखा है- ‘मुझे याद नहीं है कि घर में भी कुछ गड़बड़ है। लेकिन मुझे याद है कि जब पापा वैजयंती माला से जुड़े, उस समय मेरी मां हमें लेकर मरीन ड्राइव पर एक होटल नटराज में चली गई थीं।’

4 of 5
अपने परिवार के साथ ऋषि कपूर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
जब मां के साथ घर छोड़ दिया 
अपनी आत्मकथा में ऋषि कपूर आगे लिखते हैं- ‘मेरी मां ने इस बार (पिता राज कपूर का वैजयंती माला से अफेयर) अपने पैर पीछे ना खींचने का फैसला किया था। होटल से निकलने के बाद हम दो महीने के लिए चित्रकूट में एक अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए थे। मेरे पिता ने मां और हमारे लिए एक अपार्टमेंट खरीदा था। उन्होंने बहुत कुछ किया लेकिन मेरी मां तब तक नहीं मानी, जब तक उन्होंने अपनी लाइफ से उस अफेयर (पिता राज कपूर-वैजयंती माला ) के चैप्टर को बंद नहीं कर दिया।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म- बॉबी - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि के लिए नहीं बनाई गई फिल्म ‘बॉबी’ 
फिल्म ‘बॉबी’ ऋषि कपूर की बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म थी अधिकतर लोगों को लगता है कि राज कपूर ने यह फिल्म अपने बेटे का करियर बनाने के लिए बनाई। लेकिन ऐसा नहीं है। एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने ही बताया था कि फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ का कर्ज उतारने के लिए ‘बॉबी’ फिल्म बनाई गई थी। ऋषि कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहले उनके पिता राज कपूर राजेश खन्ना के साथ फिल्म ‘बॉबी’ बनाना चाहते थे, लेकिन उनकी फीस ज्यादा थी, ऐसे में फिल्म ‘बॉबी’ राज कपूर ने ऋषि कपूर को लेकर बना ली। यह बॉक्स ऑफिस पर खूब हिट रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें