फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि कपूर को मिला था पाक फिल्म का ऑफर, जानिए क्यों ठुकरा दिया

Mon, 24 Oct 2016 12:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
करन जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' इन दिनों पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को लेकर विवादों में घिरी है। इसी दौरान ऋषि कपूर ने कहा है कि उन्हें भी एक पाकिस्तानी फिल्म का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने फिल्म ठुकरा दी।
Trending Videos
विज्ञापन

ऋषि कपूर ने पाकिस्तानी फिल्म करने से किया इंकार, कहा- आतंकी देश का हिस्सा नहीं बनना

2 of 5
ऋषि ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनका पाकिस्तानी फिल्म में काम करना लोगों को पसंद नहीं आएगा। एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने ये बात बताई। इस दौरान उनसे पाकिस्तानी कलाकारों के बैन करने के बारे में  सवाल पूछा गया। 
विज्ञापन

ऋषि कपूर ने पाकिस्तानी फिल्म करने से किया इंकार, कहा- आतंकी देश का हिस्सा नहीं बनना

3 of 5
तब ऋषि ने कहा कि पाकिस्तानी कलाकारों को भारत सरकार की ओर से वर्क परमिट जारी किया जाता है। उन लोगों ने उड़ी हमले की निंदा करने से इंकार कर दिया। जिससे ऋषि को भी काफी तकलीफ हुई। आगे ऋषि कहते हैं कि जो फिल्म बन चुकी है उसे बैन करने से कोई फायदा नहीं होगा।

ऋषि कपूर ने पाकिस्तानी फिल्म करने से किया इंकार, कहा- आतंकी देश का हिस्सा नहीं बनना

4 of 5
ऋषि ने कहा कि फिल्म बनाने में काफी पैसा लगता है। उन्हें भी एक पाकिस्तानी फिल्म ऑफर हुई थी। लेकिन उन्होंने मूवी नहीं की। ऋषि ने कहा, 'मुझे एक भारतीय होने पर गर्व है। अगर पाकिस्तान एक आतंकी देश है तो मैं उस देश का हिस्सा नहीं बनना चाहता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषि कपूर ने पाकिस्तानी फिल्म करने से किया इंकार, कहा- आतंकी देश का हिस्सा नहीं बनना

5 of 5
बता दें कि उड़ी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाने की मांग काफी जोर-शोर से उठी थी। राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने तो पाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटे में भारत छोड़ने की धमकी तक दे दी थी। इसके बाद मनसे ने करण जौहर की मूवी ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का विरोध करने का फैसला किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें