फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर खानदान के लिए पाकिस्तान से आई अच्छी खबर, विदेशी मंत्री ने किया ऐलान

Fri, 30 Nov 2018 02:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ऋषि कपूर
कपूर खानदान के लिए पाकिस्तान से अच्छी खबर आई है। खबर पाकिस्तान में स्थित अभिनेता राज कपूर की पुश्तैनी हवेली से जुड़ी है। अभिनेता ऋषि कपूर के अनुरोध पर पाकिस्तान सरकार ने फैसला किया है कि इस हवेली को जल्द ही संग्रहालय बनाया जाएगा। पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार स्थित कपूर खानदान की इस इमारत को राष्ट्रीय विरासत का दर्जा मिला हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ऋषि कपूर
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भारतीय पत्रकारों के एक समूह को यह जानकारी दी है। पाकिस्तान के गृह मंत्री  ने कहा है कि, कपूर ने उन्हें फोन करके अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पेशावर में बने हुए उनके पारिवारिक घर को संरक्षित रखा जाए। हमने कपूर के इस अनुरोध का मान रखा और इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन

3 of 4
ऋषि कपूर - फोटो : self
 वह आगे कहते हैं कि ऋषि कपूर ने मेरे 2016 में जयपुर प्रवास के दौरान और अपने खानदानी घर को संग्रहालय बनाने की बात कही थी। अब उनकी इस बात पर गौर करते हुए संघीय एवं प्रांतीय सरकारें इस पर काम कर रही हैं। 1947 के बाद कपूर परिवार मुंबई आकर बस गया। बता दें कि अभिनेता दिलीप कुमार का पुश्तैनी घर भी किस्सा ख्वानी बाजार के पास ही स्थित है।
विज्ञापन

4 of 4
ऋषि कपूर
आपको बता दें कि, राज कपूर के दादा और पृथ्वीराज कपूर के पिता बशेस्वरनाथ ने इस हवेली का निर्माण करवाया था। 1924 में इसी घर में अभिनेता राज कपूर का जन्म हुआ था। 5 मंजिला यह हवेली उस समय इलाके का सबसे खूबसूरत हवेली थी। हालांकि हवेली समय के साथ जर्जर हो गई है। 60 कमरे इस हवेली में बचे हुए हैं। बंटवारे से पहले तक कपूर का परिवार यहीं रहता था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें