फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: जब गर्भवती नीतू को ऋषि कपूर ने ठहराया था अपनी असफलताओं का जिम्मेदार

Fri, 30 Apr 2021 08:25 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ऋषि कपूर नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की आज पहली पुण्यतिथि है। लगभग दो साल तक कैंसर से जंग लड़ने के बाद 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। मुंबई के चंदनवाड़ी में ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार किया गया। ऋषि भले ही आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनका सिनेमा में दिया गया योगदान और किस्से, हमेशा हम सभी के जेहन में जिंदा रहेंगे। पुण्यतिथि के मौके पर आपको बताते हैं ऋषि कपूर से जुड़े किस्से...
विज्ञापन

2 of 7
ऋषि कपूर - फोटो : Twitter
ज्यादातर लोगों को लगता है कि ऋषि कपूर की पहली फिल्म 'मेरा नाम जोकर' थी लेकिन ऐसा नहीं था। ऋषि कपूर ने फिल्म 'श्री 420' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। इस फिल्म का मशहूर गाना था 'प्यार हुआ इकरार हुआ' जिसमें राज कपूर और नरगिस के बीच रोमांस फिल्माया गया था। इस गाने के बीच में तीन बच्चे एक दूसरे का हाथ पकड़े चलते हुए दिखते हैं और इसमें सबसे छोटा और मासूम बच्चा ऋषि कपूर थे। 
विज्ञापन

3 of 7
ऋषि कपूर - फोटो : अमर उजाला
चार सितंबर को जन्में ऋषि कपूर ने अपने 50 साल के फिल्मी करियर में एक से एक शानदार फिल्में कीं। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्म फेयर सहित बड़े पुरस्कार तो उन्हें अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही मिल गए थे। 70 और 80 के दशक से ही चिंटू की इमेज जर्सी पहने, गाना गुनगुनाते, एक हाथ में गिटार और दूसरे हाथ में एक हसीन लड़की लिए कासानोवा की बन गई थी। अपने अभिनय करियर के आखिरी चरण में कहीं जा कर उन्होंने इस इमेज से छुटकारा पाया था और वो अलग-अलग तरह के कई किरदारों में दिखाई पड़े थे।

4 of 7
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : Instagram
उधर, नीतू कपूर ने साल 1973 में फिल्म रिक्शावाला से डेब्यू किया था, जिसमें वो रणधीर कपूर से साथ नजर आईं। इसके बाद अगले 10 साल तक उन्होंने करीब 50 फिल्मों में लीड रोल निभाया। इस दौरान उन्होंने करीब 12 फिल्मों में एक्टर ऋषि कपूर के साथ काम किया जिसमें खेल खेल में, रफू चक्कर, कभी कभी, अमर अखबर एंथनी, दुनिया मेरी जेब में और पति पत्नी और वो जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 7
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : social media
कई फिल्मों में एक साथ काम करने के बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और 22 जनवरी 1980 को दोनों ने मुंबई में शादी कर ली। शादी के बाद 15 सितंबर 1980 को उनकी पहली संतान का जन्म हुआ। उनके घर बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी पैदा हुईं, लेकिन नीतू के लिए प्रेग्नेंसी का समय काफी मुश्किल रहा था। इसका खुलासा खुद ऋषि कपूर ने अपनी बायोग्राफी 'खुल्लम खुल्ला' में किया था।
विज्ञापन

6 of 7
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : Instagram
ऋषि कपूर ने अपनी बायोग्राफी में बताया कि उनकी जिंदगी में भी काफी उतार चढ़ाव आए थे। उनकी पहली फिल्म बॉबी सुपरहिट साबित हुई तो उनकी उम्मीदें खुद से काफी बढ़ गईं थीं। लेकिन जब बाकि फिल्में फ्लॉप हुईं तो वो परेशान हो गए। तब उन्होंने नीतू कपूर गर्भवती थी और फिल्में फ्लॉप होने के कारण वो परेशान थे और फिल्में फ्लॉप होने के चलते धीरे- धीरे वो डिप्रेशन में जाने लगे। इसके बाद ऋषि कपूर ने अपनी असफलताओं के लिए नीतू को जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया, जिससे दोनों के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋषि कपूर ने अपनी किताब में लिखा, 'नीतू गर्भवती थीं और हमारी बेटी रिद्धिमा का जन्म होने वाला था और इस हालत में उसे मेरे ऐसे बर्ताव को सहना पड़ा। बाद में मैं अपने सहकर्मी, परिवार और दोस्तों की मदद से इस हालत से बाहर निकला लेकिन मैं यह समझ सकता हूं कि मेरा ऐसे बर्ताव से उसे दुख हुआ होगा।' बता दें कि नीतू और ऋषि कपूर की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें