अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अभिनीत फिल्म उरी-'द सर्जिकल स्ट्राइक' (Uri: The Surgical Strike) अभी भी कमाई में सबसे आगे चल रही है। फिल्म को दर्शक भी खूब सराह रहे हैं। फिल्म 100 करोड़ के कलेक्शन के करीब है। फिल्म से विक्की और यामी गौतम खूब तारीफ बटोर रहे हैं। ऐसे में अब न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi kapoor) ने भी फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने अपने ट्विटर पर विक्की कौशल की जमकर प्रशंसा की।