फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से जीतने के बाद पहली बार कैमरे पर दिखे ऋषि कपूर, बिग बी का टिक टॉक वीडियो वायरल सहित 5 खबरें

Sun, 06 Oct 2019 10:56 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rishi kapoor - फोटो : social media
कैमरे पर लौटे ऋषि कपूर

ऋषि कपूर पिछले महीने ही न्यूयॉर्क से कैंसर का इलाज करवाकर भारत लौटे हैं । कैंसर की जंग जीतने के बाद ऋषि पहली बार कैमरे के सामने आए । हाल ही में उन्होंने एक फोटोशूट करवाया है । ये तस्वीरें जाने माने फटॉग्रफर अविनाश गोवारिकर ने खीचीं हैं । अविनाश गोवारिकर ने उनकी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की। ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में ऋषि कपूर बड़ी सी मुस्कान बिखेरते दिखाई दे रहे हैं। अविनाश ने कैप्शन में लिखा, 'पोस्ट पैकअप शॉट विद द लेजेंड ऋषि कपूर। एक छोटे से ब्रेक के बाद वह एक्शन में वापस आए हैं। शब्दों में बयान नहीं कर सकता कि चिंटूजी को लेंस के जरिए देखकर कैसा लगा।'

विज्ञापन

2 of 5
Amitabh Bachchan KBC 11 - फोटो : Sony Liv Video
बिग बी का टिक टॉक वीडियो वायरल

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं । वो अपने फैंस के ट्वीट को रिट्वीट भी करते हैं । हाल ही में बिग बी ने अपने टि्वटर अकाउंट पर एक यूजर के जरिए शेयर टिक-टॉक विडियो को रीट्वीट किया है। इस विडियो में एक कैमरामैन रनिंग कॉम्पटीशन को कवर करता दिख रहा है। इस दौरान वह इतनी तेज भागता है कि कॉम्पटीशन में हिस्सा ले रहे एथलीट्स से भी आगे निकल जाता है।  बिग बी को यह विडियो पसंद आया और उन्होंने इसे शेयर करते हुए अपनी राय रखी कि इनाम 'कैमरामैन को' मिलना चाहिए। 



 
विज्ञापन

3 of 5
सैफ अली खान - फोटो : samaa
पटौदी पैलेस में लॉन्च होगा शो

सैफ अली खान ने पिछले दिनों पत्नी करीना कपूर का बर्थडे अपने महल 'पटौदी पैलेस' में मनाया था । वहां की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं । पटौदी पैलेस अब एक खास वजह से चर्चा में आ गया है । दरअसल, भारतीय टेलीविजन के इतिहास में पहली बार इस शानदार महल में एक शो लॉन्च होगा । इस शो का नाम ‘ये जादू है जिन्न का’ है । इसकी कहानी एक खूबसूरत नवाब अमन जुनैद खान के आस-पास घूमती है, जिस पर बुरे जिन्न का साया है। अदिति शर्मा (रोशनी), जोकि एक तवायफ की बेटी है, वह अच्छी सोच की है, वह अमन को जिन्न की बुरी आत्मा से बचाने की कोशिश करेगी । 

 

4 of 5
Sara Ali Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सारा अली खान ने अपने नन्हे फैन को दिया फ्लाइंग किस

सारा अली खान एक बड़ी स्टार किड होने के बावजूद अपने फैन्स और मीडियाकर्मियों के साथ अच्छे से पेश आती हैं । इसी का एक उदाहरण तब देखने को मिला जब सारा ने अपने नन्हे फैन को भी प्यार भरा रिस्पॉन्स दिया। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है । इसमें वह मीडिया के कैमरे के लिए पोज देती हैं और आगे अपनी कार की ओर बढ़ती जाती हैं। इसी दौरान कुछ बच्चे बिल्डिंग में ऊपर से 'सारा दीदी' चिल्लाते हुए सुनाई देते हैं। सारा कार में बैठते हुए अपे सभी नन्हे फैंस को फ्लाइंग किस करती हैं । 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
twinkle khanna
टि्वंकल खन्ना ने ऋतिक रोशन को 'वॉर' की सफलता के लिए दिए दी बधाई

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'वॉर' ने बिना ज्यादा प्रमोशन के ही बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की है । मूवी को मिले शानदार रिस्पॉन्स पर अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भी रिएक्ट किया। ट्विंकल ने ट्वीट करते हुए अपने दोस्त ऋतिक को फिल्म की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'मैं अपने दोस्त ऋतिक रोशन को लेकर बेहद उत्साहित हूं। वह अपनी फिल्म वॉर से बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। अच्छे लोगों के साथ अच्छा ही होता है'। ऋतिक रोशन ने भी रिस्पॉन्स दिया और लिखा, 'यह बहुत ही प्यारा है ट्विंकल'।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें