फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishi Kapoor Death: संजू की रिलीज के दौरान ऋषि कपूर ने इसलिए हिंदी पत्रकारों से मांगी थी माफी, पढ़िए ये भावुक संदेश

Thu, 30 Apr 2020 11:37 AM IST
anand anand पंकज शुक्ल, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
ऋषि कपूर - फोटो : amar ujala
ऋषि कपूर कितने जिंदादिल इंसान रहे, इसकी बानगी उनके संदेशों से मिलती है। वह कभी नहीं चाहते थे कि लोग उनकी लाचार सी तस्वीर अखबारों में छपी देखें या फिर उनकी कोई ऐसी बात समाचारों में बाहर आए, जिससे लोग उन पर तरस खाते दिखें। उनके स्क्रीन वाले नाम से तो शायद ही कोई उन्हें बुलाता हो, सब उन्हें चिंटूजी ही कहकर बुलाते रहे। राज कपूर की फिल्म श्री 420 के गाने ‘प्यार हुआ इकरार हुआ…’ में पहली बार दिखे चिंटू की आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन की कुछ ही दिन की शूटिंग बाकी थी। दीपिका पादुकोण के साथ वह हॉलीवुड फिल्म इंटर्न की रीमेक पर भी काम करने के लिए हां कर चुके थे। गौरतलब ये भी है कि 30 अप्रैल को ही ऋषि कपूर के अभिनय की दूसरी पारी की फिल्म दामिनी भी रिलीज हुई थी।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ऋषि कपूर और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे तो ऋषि कपूर से बातों का सिलसिला कभी टूटा ही नहीं, लेकिन दो साल पहले उनके बेटे की फिल्म संजू की रिलीज के दौरान इस सिलसिले में थोड़ा इमोशनल एंगल भी जुड़ा। हुआ यूं कि फिल्म संजू की रिलीज के दौरान फिल्म का प्रचार संभाल रहे लोगों और मीडिया के लोगों के बीच रिश्ते सहज नहीं हो पा रहे थे। रणबीर कपूर पर बहुत दबाव था कि वह देश के हर अखबार, हर चैनल और हर पोर्टल से बात करें और रणबीर कपूर ठहरे अंतरंगी इंसान। तमाम लोग उनका इंटरव्यू नहीं कर पाए। लोगों ने कहा कि ये बात ऋषि कपूर तक पहुंचनी चाहिए। मैंने इसकी जानकारी जब उन्हें दी तो ऋषि कपूर ने जो किया, वह एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि मैं एक संदेश टाइप करके भेजता हूं, इसे उन सभी हिंदी पत्रकारों को पढ़वा दीजिए जो रणबीर कपूर का इंटरव्यू संजू फिल्म की रिलीज के दौरान नहीं कर पाए।
विज्ञापन

3 of 5
sanju - फोटो : file photo
इस संदेश में ऋषि कपूर लिखते हैं, “ये बात साझा करने के लिए धन्यवाद, सर। मैं इस बारे में पूरी तरह से अंधेरे में हूं। न तो मेरी कोई अथॉरिटी है और न ही मेरा इस बात पर कोई नियंत्रण है कि पीआर टीम क्या करती है। मैं और रणबीर इसकी जानकारी न होने के लिए माफी मांगते है और उम्मीद करते हैं कि हमारी इस क्षमा याचना से आपको संतोष होगा। धन्यवाद!” जिसने भी ये संदेश पढ़ा वो ऋषि कपूर की इस सदाशयता का कायल हो गया।

4 of 5
ऋषि कपूर - फोटो : socail media
ऋषि कपूर की हालत इस साल जनवरी से ज्यादा बिगड़नी शुरू हुई। लोगों ने उनकी सेहत पर कयास लगाने शुरू किए और तब भी उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबरें आई थीं। इस बारे में मैंने उन्हें संदेश कर सेहत की जानकारी लेनी चाही तो उनका कहना था, “बहुत शुक्रिया, लेकिन मुझे क्यों अस्पताल भेजने लगे लोग? ख्याल रखने के लिए फिर से धन्यवाद। सादर...।” फरवरी महीने में भी वह दिल्ली में थे जब पहली बार उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। ऋषि कपूर ने कहा कि कुछ खास नहीं है। दिल्ली के प्रदूषण की वजह से ऐसा हुआ होगा। उन्होंने अपना चेकअप कराया और मुंबई चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषि कपूर - फोटो : social media
लॉकडाउन शुरू होने तक भी सब कुछ ठीक ही था। उनके इकलौते बेटे रणबीर अपनी दोस्त आलिया भट्ट के साथ रहने चले गए थे। जनम जनम का साथ निभाने का वादा करने वाली नीतू कपूर ही बुधवार को उन्हें अस्पताल लेकर गईं। और सुबह उनके चले जाने की खबर दुनिया को सुनाने की बारी आई तो कपूर खानदान ने मदद ली उस शख्स की जिसकी फिल्म ज़ंजीर की शूटिंग के दौरान आवाज सुनकर राज कपूर ने एलान कर दिया था कि ये एक्टर एक दिन बहुत बड़ा स्टार बनेगा, यानी अमिताभ बच्चन।

पढ़ें: ऋषि कपूर की इन सात फिल्मों ने खूब बटोरी थीं सुर्खियां, 'मजनू' से 75 साल के 'बेटे' तक का निभाया था किरदार

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें