फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामा मस्जिद से ऋषि कपूर ने दी ईद-ए-मिलाद की बधाई, जवाब मिला- 'प्लीज पाकिस्तान आ जाइये'

Sat, 02 Dec 2017 01:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
Rishi Kapoor
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के चांदनी चौक में डेरा डाल रखा है। यहां वह फिल्म 'राजमा चावल' की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग से वक्त निकालकर वह शनिवार को जामा मस्जिद पहुंचे जहां लोग ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की नमाज अदा करने पहुंचे थे। ऋषि कपूर ने भी यहां प्रार्थना की और लोगों को पर्व की बधाई दी।
  Eid Milad-Un-Nabi Mubarak! Prayers offered at Jama Masjid,New Delhi. pic.twitter.com/o6yXpg9Kle — Rishi Kapoor (@chintskap) December 2, 2017
विज्ञापन

2 of 4
Rishi Kapoor
ऋषि कपूर की भावना ने लोगों को खूब प्रभावित किया। लोग उन्हें भी पर्व की बधाई दे रहे हैं।  Love yu sir ,plz come to Pak . — Adnan Rajput (@pr1ncejerry) December 2, 2017 आप भी चले नमाज पढ़ने , सही में देश आगे बढ़ रहा है औऱ ओवैसी बोलते है हिन्दू हमे डरा रहे है , आप को देख उसे उल्टा लगा रहा है! — rohan (@love_tum_143) December 2, 2017
विज्ञापन

3 of 4
Rishi Kapoor - फोटो : Twitter
ऋषि कपूर की फिल्म 'राजमा चावल' की शूटिंग चांदनी चौक के किनारी बाजार में मौजूद एक हवेली में हो रही है। इस हवेली का नाम लच्छू राम की हवेली है। इससे पहले गुरुग्राम में भी फिल्म के कुछ सीन फिल्माए गए। इस फिल्म के सिलसिले में ऋषि कपूर करीब एक हफ्ते दिल्ली में और रहेंगे।

फिल्म 'पार्च्ड' फेम डायरेक्टर लीना यादव इस फिल्म को बना रही हैं। फिल्म में ऋषि कपूर के अलावा अमायरा दस्तूर अनिरुद्ध तंवर भी नजर आएंगे। It looks good to see you in the Jama Masjid. — Anurudh Singh🇮🇳 (@Anurudh1985) December 2, 2017
विज्ञापन

4 of 4
Rishi Kapoor
गौरतलब है कि हाल ही में ऋषि कपूर ने ट्वीट किया था कि वह मरने पहले पाकिस्तान जाना चाहते हैं क्योंकि वहां उनका पुश्तैनी घर है। साथ ही उन्होंने कहा था कि पीओके पर पाकिस्तान का हक है। इस बात के लिए उनकी खूब आलोचना हुई थी। फिल्म 'राजमा चावल' से पहले ऋषि कपूर की फिल्म 'मुल्क' रिलीज होगी जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।  Nice gesture Chintuji. Let peace and harmony prevail in India. Amen. 🙏 — Purvesh Pancholi (@purveshtobe) December 2, 2017

पढ़ें: मरने से पहले पाक जाना चाहते हैं ऋषि कपूर, PoK पर बताया पाकिस्तान का हक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें