अब बात करते हैं ऋषि कपूर की फिल्म 'मुल्क' की। मुल्क फिल्म में ऋषि कपूर और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में है। 'मुल्क' दरअसल एक मुस्लिम परिवार की कहानी है, जिसमें डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने बारीकी से ख्याल रखा है कि हिंदू मुसलमान जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बनी इस फिल्म में विवाद खड़ा न हो जाए। इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो शुक्रवार को 2.81 करोड़, शनिवार को 3.67 करोड़ और रविवार को 3.67 करोड़ की कमाई की। 'मुल्क' का कलेक्शन अब तक का 8.16 करोड़ रहा। भले ही इस फिल्म का कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा लेकिन रिलीज दोनों फिल्मों 'फन्ने खां' और 'कारवां' से अधिक जरूर है।