फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तरह पूरे होंगे फिल्म शर्माजी नमकीन में ऋषि कपूर के बाकी दृश्य, रिलीज के लिए सब ने कसी कमर

Fri, 08 May 2020 02:46 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Rishi Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
वरिष्ठ अभिनेता ऋषि कपूर के गुजर जाने के बाद उनकी अंतिम और अधूरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' को पूरा करने का इसके निर्माताओं ने तरीका खोज निकाला है। साथ ही उन्होंने हितेश भाटिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को सिर्फ सिनेमाघरों में ही रिलीज करने का मन बनाया है। उनका मानना है कि ऋषि कपूर की यह फिल्म उनके प्रशंसकों के लिए अंतिम अलविदा कहने का एकमात्र मौका है।
विज्ञापन

2 of 5
rishi kapoor - फोटो : अमर उजाला
ऋषि कपूर का इस फिल्म में मुख्य किरदार है और उनके ज्यादातर जरूरी दृश्यों की शूटिंग हो चुकी थी। अब फिल्म के मुख्य कलाकार के चले जाने से निर्देशक हितेश और उनकी यूनिट के सामने इस फिल्म को पूरा करने की चुनौती है। फिल्म के सह निर्माता हनी त्रेहन का कहना है, 'हम आगे की शूटिंग में एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेंगे जिसमें भरपूर वीएफएक्स और स्पेशल इफेक्ट्स का मिश्रण होगा'। 
विज्ञापन

3 of 5
Rishi Kapoor - फोटो : social media
उन्होंने आगे कहा, 'फिल्म की कहानी में और उसकी गुणवत्ता में हम कोई बदलाव नहीं करेंगे और ना ही कोई समझौता करेंगे। हमारी कुछ वीएफएक्स स्टूडियोज से बातचीत चल रही है। जल्द ही कोई रास्ता निकल आएगा।' फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बारे में हनी का कहना है, 'हम इस फिल्म को ऋषि जी के दोस्तों, परिवार वालों और प्रशंसकों के लिए सिनेमाघरों में ही रिलीज करेंगे'।

4 of 5
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : Social Media
वह आगे कहते हैं, 'मैं रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने इस फिल्म में भावनात्मक रूप से निवेश किया।' फिल्म की बची हुई शूटिंग के बारे में हनी का कहना है कि उन्होंने इस फिल्म की लगभग पूरी शूटिंग जनवरी तक दिल्ली में पूरी कर ली थी। अब इसका मात्र चार दिन का ही काम बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : file photo
बता दें कि 30 अप्रैल को अचानक अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो जाने की वजह से पूरे सिनेमा जगत में शोक का माहौल पैदा हो गया था। वह पिछले दो साल से ल्यूकेमिया से जूझ रहे थे। 'शर्माजी नमकीन' उनकी अंतिम फिल्म है जिसमें वह जूही चावला के साथ नजर आने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें