फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद खन्ना के फ्यूनरल पर फिर बोले ऋषि कपूर, 'एक्टर्स के लिए चौथा सिर्फ एयरपोर्ट लुक'

Wed, 20 Sep 2017 05:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
1 of 6
rishi kapoor
नेहा धूपिया के टॉक शो #NoFilterNeha में बॉलीवुड हस्तियां दिल खोलकर सभी मुद्दों पर बात करते हैं। हाल ही में इस टॉक शो का हिस्सा बने ऋषि कपूर ने भी कुछ ऐसा ही किया। शो के दौरान ऋषि कपूर के फिल्मी करियर से लेकर परिवार तक सभी सवालों के साफगोई जवाब दिए तो देर किस बात की आगे की स्लाड्स में रूबरू हो इन सवाल और उनके जवाबों से। 

 
विज्ञापन

2 of 6
rishi kapoor
ऋषि कपूर ने इस टॉक में बताया कि उन्हें फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' कैसे ऑफर हुई थी। उन्होंने ने बताया, “उन दिनों मैं बीकानेर में ‘लैला मजनूं’ की शूटिंग कर रहा था। उस दौरान कमरे में न तो तो कोई टीवी थी और न ही फोन। पैकअप के बाद हम लोग सात बजे बिलियर्ड रूम में मिलते थे। उसी दौरान एक शख्स दौड़ता हुआ आया और कहा कि ऋषि कपूर साहब के लिए लाइटनिंग कॉल आया है। उन दिनों लाइटनिंग कॉल का मतलब हुआ करता था, परेशान हो जाने वाली बात। मैंने पूछा लाइटनिंग कॉल किसका है। तो मेरे सेक्रेटरी ने कहा कि मिस्टर मनमोहन देसाई का है। वे आपसे बात करना चाहते हैं।" 

 
विज्ञापन

3 of 6
rishi kapoor
ऋषि कपूर ने बताया, "वे कुछ इस तरह बोले, हां हां मैं मनमोहन देसाई बोल रहा हूं और मैंने कहा कि जी सर बोलिए मैं आपके लिए क्या कर सकता हूं। मैं ‘अमर अकबर एंथनी’ नाम से फिल्म बना रहा हूं और मैं चाहता हूं आप अकबर का रोल निभाएं। उस समय वे बहुत बड़े डायरेक्टर थे। मेरे दिमाग में एकदम से बात कौंधी और मैंने कहा कि सर मैं अपने दादाजी का रोल कैसे निभा सकता हूं?

"मुझे लगा कि वे अमर नाम से फिल्म बना रहे हैं जो पुराने जमाने का बांसुरी बजाने वाला होगा और अकबर मुगल-ए-आजम वाला। इसी तरह एंथनी क्लियोपैट्रा से लिया गया कोई किरदार। इस तरह मनमोहन जी से मेरी मुलाकात हुई। मैं यह नहीं भूल सकता कि उन्होंने मुझे कैसे ये फिल्म ऑफर की।”

 

4 of 6
rishi kapoor
इस दौरान ऋषि कपूर से उस ट्वीट के बारे में भी बात की गई जो उन्होंने विनोद खन्ना के देहांत के समय किया था। ऋषि कपूर ने ट्वीट में कहा था कि विनोद खन्ना के फ्यूनरल पर कोई स्टार नहीं आया जो बेहद शर्मनाक है। इस बारे में बात करते हुए वो बोले, 'हमें हमेशा से सिखाया गया है कि भले ही किसी की शादी में जाओ या न जाओ लेकिन खराब समय में उससे जरूर मिलना चाहिए।

"जब विनोद खन्ना का देहांत हुआ तो फिल्म इंडस्ट्री से ना के बराबर लोग थे वो फिल्म इंडस्ट्री का एक मजबूत पिलर थे लेकिन जिन डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर ने उनके साथ काम किया था वो तक उनके फ्यूनरल में शामिल नहीं हुए।'

 
विज्ञापन

5 of 6
rishi kapoor
इसके आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, 'आजकल की फैशन जेनरेशन के लिए किसी का 'चौथा' एक एयर कंडिशन हॉल में होना चाहिए जिसमें वो सफेद कपड़े पहनकर डार्क सनग्लासेज लगाकर शोक मनाने आएं। इन एक्टर्स के लिए चौथा भी अब एयरपोर्ट लुक्स की तरह बन गया है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rishi kapoor
हाल ही में RK स्टूडियो में लगी आग को लेकर ऋषि कपूर ने ट्वीट भी किए हैं। 
  2017 September 16th. Gutted by a devastating inferno. Scars shall remain but will build a state of the art studio. pic.twitter.com/MyKKCfhgBr — Rishi Kapoor (@chintskap) September 19, 2017
1950.RK Studios stage No:1 being readied for Dusserah inauguration with the film Awara. Dream sequence was to be shot pic.twitter.com/340cf8bAJP — Rishi Kapoor (@chintskap) September 19, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें