फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रो पड़ीं नीतू, संभालती दिखीं आलिया

Thu, 30 Apr 2020 06:11 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई के चंदनवाड़ी के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। करीब शाम चार बजे श्मशान घाट में विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया। बुधवार को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में ऋषि कपूर को भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह 8.45 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अंतिम संस्कार के वक्त परिवार के करीबी सदस्य ही मौजूद रहे।
विज्ञापन

2 of 5
ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार - फोटो : सोशल मीडिया
अंतिम संस्कार के वक्त की कई तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीर में नीतू कपूर, आलिया भट्ट और रीमा जैन नजर आ रही हैं। इस दौरान नीतू कपूर फूट-फटकर रो पड़ती हैं। उनके बगल में खड़ीं आलिया और रीमा जैन उन्हें संभालती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ranbir kapoor - फोटो : social media
अभिनेता रणबीर कपूर चुपचाप खड़े रहे। दुख की इस घड़ी में रणबीर के फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें हिम्मत बंधाते नजर आए।

4 of 5
kareena, saif - फोटो : social media
एक अन्य तस्वीर में करीना कपूर और सैफ अली खान खड़े नजर आ रहे हैं। करीना के पिता रणधीर कपूर भी साथ में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार - फोटो : social media
कपूर खानदान के लिए ये बेहद दुख की घड़ी है। अंतिम समय में ऋषि कपूर-नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा पहुंच नहीं सकीं। वो दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें