rishi kapoor
- फोटो : social media
ऋषि कपूर ने फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से डेब्यू किया। साल 1970 में ये फिल्म रिलीज हुई थी जिसमें उन्होंने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था। 1973 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉबी' से ऋषि कपूर मुख्य अभिनेता के तौर पर लॉन्च हुए। फिल्म में उनके साथ डिंपल कपाड़िया थीं। 'बॉबी' एक जबरदस्त हिट साबित हुई।