फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishi Kapoor Death: हॉट दिखने के लिए स्वैटर पहनते थे ऋषि कपूर, ऐसे हुई थी नीतू सिंह संग प्यार की शुरुआत

Thu, 30 Apr 2020 12:17 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
ऋषि कपूर - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। ऋषि कपूर ने 67 साल की उम्र में मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अंतिम सांस ली। ऋषि कपूर कई दिनों से बीमार चल रहे थे जिसके चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषि कपूर जितने अच्छे अभिनेता थे उतने ही मजाकिया और जिंदादिल व्यक्ति भी थे। ऋषि कपूर अपने जमाने में रोमांस के बाप थे। उनके सामने तो उनका बेटा भी अभी कुछ नहीं। ऐसी ही कुछ बातें ऋषि कपूर के बारे में जो आप शायद ही जानते होंगे।

विज्ञापन

2 of 11
ऋषि कपूर - फोटो : Social Media
सभी लोग जानते हैं ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'बॉबी' से की थी। जिसमें उनके साथ अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया थीं। लेकिन ऐसी नहीं है। ऋषि कपूर के करियर की शुरुआत फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से की थी। और उनकी पहली हीरोइन भी डिंपल कपाड़िया नहीं बल्कि सिम्मी ग्रेवाल थीं।
विज्ञापन

3 of 11
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor - फोटो : social media
ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी बेहद खूबसूरत थी। लेकिन एक समय था जब नीतू सिंह ऋषि कपूर से नफरत करती थीं। नीतू को उनका मजाकिया अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं थी। फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' के सेट पर ऋषि अक्सर नीतू का काजल फैला दिया करते थे और उन्हें दोबारा मेकअप करने के लिए कहा करते थे। इस बात से नीतू सिंह बहुत चिढ़ती थीं। दोनों की ये मीठी तकरार आगे जाकर प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली।

4 of 11
deewana
ऋषि कपूर ने दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती और शाहरुख खान के साथ फिल्म 'दीवाना' में काम किया था। इस फिल्म में शाहरुख पर फिल्माया गया गाना 'दीवाना मैं चला', ऋषि चाहते थे कि वो गाना उनके ऊपर फिल्माया जाए लेकिन हो नहीं पाया।
विज्ञापन

5 of 11
rishi kapoor
ऋषि कपूर ने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ भी कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की जोड़ी ने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। बाद में माधुरी ने उनके बेटे रणवीर कपूर के साथ उनकी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में आइटम नंबर किया था।
विज्ञापन

6 of 11
rishi kapoor
नाइजीरिया में बॉलीवुड स्टार्स कापी पॉपुलर हैं। ऋषि कपूर को बी नाइजीरिया में लोग बेहद पसंद करते हैं। जिसकी वजह से उन्होंने ऋषि कपूर का निकनेम भी रखा है। नाइजीरिया के लोग ऋषि को प्यार से 'मेस' (Mace) बुलाते हैं। इसका मतलब होता है महिला।
विज्ञापन

7 of 11
rishi kapoor - फोटो : file photo
आजकल के जमाने में अभिनेता हॉट लुक के लिए दीवाने हैं। लेकिन ऋषि कपूर अपने लुक को हॉट दिखाने के लिए केवल स्वैटर्स पहना करते थे। ऋषि कपूर कोआपने भी देखा होगा वो अक्सर फिल्मों में स्वैटर पहने दिखाई देते थे।

8 of 11
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : instagram
ऋषि कपूर ने बॉलीवुड के अलावा कई ब्रिटिश फिल्मों में भी काम किया है। जैसे- 'डोन्ट स्टॉप ड्रीमिंग (2007)' और 'सांबर सालसा (2008)'।

9 of 11
Rishi Kapoor - फोटो : instagram
ऋषि कपूर को अपनी पहली फिल्म 'बॉबी' के लिए फिल्मफेयर की ओर से बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवार्ड मिला था। इसके बाद उन्हें कभी भी फिल्मफेयर अवॉर्ड नहीं मिला। फिल्मी सफर के 25 साल पूरे होने पर उन्हें दूसरा अवॉर्ड मिला था।

10 of 11
Rishi Kapoor on Sridevi
ऋषि कपूर अपने फिल्मी करियर में हर जमाने की टॉप हीरोइनों के अपोजिट काम किया है। सबसे पहले उन्होंने टेक्नीकलर के दौर में अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल के अपोजिट काम किया। इसके बाद वीएचएस के दौर में उन्होंने सोनम और फरहा के साथ काम किया। वहीं डिस्कों के जमाने में उन्होंने अभिनेत्री मीनाक्षी शेशाद्री के साथ भी काम किया है। इसके बाद उन्होंने वीसीडी के जमाने में अभिनेत्री श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित के साथ भी काम किया है।
विज्ञापन

11 of 11
Rishi Kapoor with family - फोटो : file photo
क्या आज जानते हैं कि नीतू सिंह की मां को अपनी बेटी का ऋषि कपूर के साथ डेट पर जाना जरा भी पसंद नहीं था। ऋषि और नीतू जब भी डेट पर जाते थे उनके साथ नीतू का भाई जरूर जाता था। क्योंकि नीतू की मम्मी कभी उन्हें ऋषि के साथ अकेले नहीं भेजती थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें