फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊद के साथ बैठकर चाय पी चुके हैं ऋषि कपूर, बायोग्राफी में किया खुलासा

Mon, 16 Jan 2017 01:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ऋषि कपूर
हाल ही में ऋषि कपूर की बायोग्राफी 'खुल्लम-खुल्ला' रिलीज हुई है। इस किताब में ऋषि कपूर ने अपनी जिंदगी से जुड़े हर पहलू को खुलकर उजागर किया है। हार्पर कॉलिन्स की ओर से ये किताब रिलीज की गई है। सीनियर एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट मीना अईयर ने इस बायोग्राफी को लिखा है। किताब में ऋषि ने अपने और दाऊद इब्राहीम को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

देशद्रोही दाऊद के साथ बैठकर चाय पी चुके हैं ऋषि कपूर, चार घंटे तक हुई थी बातचीत

2 of 6
ऋषि कपूर
किताब के कुछ अंश टीओआई वेबसाइट में पब्लिश किए गए हैं। वेबसाइट के मुताबिक, ऋषि कपूर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के साथ चाय पी चुके हैं। ये किस्सा तब का है जब मुंबई बम ब्लास्ट की घटना नहीं हुई थी। किताब में लिखा है कि दाऊद से उनकी मुलाकात 1988 में दुबई में हुई थी। 
विज्ञापन

देशद्रोही दाऊद के साथ बैठकर चाय पी चुके हैं ऋषि कपूर, चार घंटे तक हुई थी बातचीत

3 of 6
ऋषि कपूर
उन्होंने साफ किया है दाऊद 1993 बम ब्लास्ट से पहले सिर्फ एक गैंगस्टर के रूप में जाना जाता था। उसे देश के लिए खतरा नहीं माना जाता था। ऋषि ने लिखा, ‘मैं 1988 में आशा भोसले और आरडी बर्मन के प्रोग्राम में शामिल होने के लिए अपने दोस्त बिट्टू आनंद के साथ दुबई पहुंचा था।'

देशद्रोही दाऊद के साथ बैठकर चाय पी चुके हैं ऋषि कपूर, चार घंटे तक हुई थी बातचीत

4 of 6
ऋषि कपूर
'मैं एयरपोर्ट से निकल रहा था इतने में एक अजनबी मेरे पास आया और मुझे फोन पकड़ाते हुए बोला कि दाऊद साहब बात करेंगे। दाऊद ने मेरा स्वागत किया और कहा कि मुझे किसी भी चीज की जरूरत हो तो मैं बता सकता हूं।' दाऊद के एक साथी ने ऋषि को बताया कि वो उनके साथ एक कप चाय पीना चाहते हैं।
 
विज्ञापन

देशद्रोही दाऊद के साथ बैठकर चाय पी चुके हैं ऋषि कपूर, चार घंटे तक हुई थी बातचीत

5 of 6
ऋषि कपूर
इसके बाद ऋषि ‌लिखते हैं, 'मुझे दाऊद के पास इस तरह ले जाया गया जिससे उन्हें दाऊद के घर की लोकेशन पता ना चल सके। हम वहां पहुंचे तो दाऊद ने कहा कि वह शराब नहीं पीते हैं और ना ही किसी को पिलाते हैं इसलिए उन्हें चाय पर बुलाया गया है।' ऋषि कपूर करीब चार घंटे तक दाऊद के खास मेहमान बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशद्रोही दाऊद के साथ बैठकर चाय पी चुके हैं ऋषि कपूर, चार घंटे तक हुई थी बातचीत

6 of 6
ऋषि कपूर
दाऊद ने ऋषि से कहा, 'मुझे आपकी फिल्म ‘तवायफ’ काफी पसंद आई क्योंकि उसमें आपका नाम दाऊद था। फिल्म के जरिए आपने मेरे नाम को महान बना दिया है। मैं आपके पिता, चाचा, दिलीप कुमार, महमूद, मुकरी जैसे एक्टर्स को बहुत पसंद करता हूं।' वहां जाने से पहले ऋषि काफी डरे हुए थे लेकिन वहां पहुंचकर रिलैक्स हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें