फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की फिल्म हुई फ्लॉप तो ऋषि को आया गुस्सा, कर दिए कई खुलासे

Mon, 24 Jul 2017 01:41 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
ऋषि कपूर
हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म 'जग्गा जासूस' रिलीज हुई थी। हर किसी को उम्मीद थी कि फिल्म हिट होगी क्योंकि इस फिल्म पर डायरेक्टर अनुराग बासु तीन साल से काम कर रहे थे। लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई।
विज्ञापन

2 of 6
ऋषि कपूर
बेटे की फिल्म फ्लॉप होने से रणबीर के पापा ऋषि कपूर काफी दुखी हैं। ऋषि कपूर ने फिल्म फ्लॉप होने का जिम्मेदार अनुराग बसु को ठहराया है। ऋषि कपूर ने कहा है कि अनुराग एक गैर जिम्मेदार डायरेक्टर हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ऋषि कपूर
मिड डे से बात करते हुए ऋषि कपूर ने कहा, 'अनुराग बासु बुधवार तक फिल्म एडिट करते थे। जबकि फिल्म शुक्रवार को रिलीज होनी थी। प्रीतम ने भी एक हफ्ते पहले ही फिल्म का म्यूजिक पूरा किया। आज कल के फिल्ममेकर हर किसी के साथ ऐसा करते हैं।'

4 of 6
ऋषि कपूर
ऋषि ने आगे कहा, 'फिल्ममेकर्स किसी की नहीं सुनना चाहते। और ऐसा जताते हैं जैसे कोई न्यूक्लियर बॉम्ब बना रहे हों। मुझे फिल्म ना अच्छी लगी ना खराब। मुझे बस ये लगा फिल्म को 20 मिनट तक ब्रीफ किया जाना चाहिए था। लेकिन उन्हें कौन समझाए।'
विज्ञापन

5 of 6
जग्गा जासूस चोरी
ऋषि ने आगे बताया, 'मैं एकता से सहमत था जब उन्होंने अनुराग बासु को फिल्म 'काइट्स' से निकाला था। अनुराग को राकेश रोशन से प्रॉब्लम थी। अनुराग एक गैर जिम्मेदार डायरेक्टर हैं। दो साल में फिल्म की रिलीज डेट तीन बार बदली जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जग्गा जासूस
ऋषि ने कहा, 'रणबीर इस फिल्म का प्रोड्यूसर था। उसने अनुराग पर भरोसा करके पैसे लगाए थे और उसने हमारे साथ क्या किया। यहां तक कि उन्होंने गोविंदा को भी फिल्म से हटा दिया। अगर गोविंदा को फिल्म में लेना ही नहीं था तो उनसे पूछा ही क्यों था। इन सब में रणबीर का नाम तो खराब होगा, मेरा भी होगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें